फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   husband made obscene video of wife on honeymoon in hotel

'10 लाख दो, तब मनाऊंगा हनीमून': शादी के बाद पत्नी को ले गया नैनीताल, होटल में पति ने की शर्मनाक करतूत

Fri, 19 May 2023 03:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 May 2023 03:16 PM IST
सार

दहेज के लिए प्रताड़ित कर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि पति ने हनीमून के लिए उससे 10 लाख रुपये मांगे। इसके बाद उसे नैनीताल ले गया। वहां उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। 

विज्ञापन
husband made obscene video of wife on honeymoon in hotel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के एक मोहल्ले की विवाहिता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को उसकी सास और पति दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते हैं। इसी के चलते पुत्री को घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सास और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


विवाहिता के पिता ने बताया कि उन्होंने पुत्री की शादी तीन माह पूर्व जिला बदायूं के रहने वाले युवक से की थी। शादी में 20 लाख से अधिक रुपये खर्च किए। पांच अप्रैल को पुत्री मायके चली आई। उसने पति के बारे में कई ऐसी बातें बताईं, जिसे जानकर मायके वाले दंग रह गए।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पति ने सुहागरात पर उससे दूरी बना ली। कहा कि पहले हम दोस्त बनकर कुछ दिन साथ रहेंगे। फिर हनीमून पर जाएंगे। डेढ़ महीने का वक्त बीत गया, लेकिन पति उसे अनदेखा करता रहा। विवाहिता ने फोन पर रो-रोकर सारी बातें अपनी मां को बताई। उसने दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात भी कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

हनीमून के लिए मांगे 10 लाख रुपये 

जब विवाहिता का पति उसे लेने आया तो परिवार वालों के समझाने पर उसने हनीमून पर नैनीताल ले जाने की बात कही। इसके लिए उसने 10 लाख रुपये मांगे। विवाहिता के पिता ने उसे पांच लाख रुपये दिए। इसके बाद वह पत्नी को लेकर हनीमून पर नैनीताल गया। वहां एक होटल में रुका। 

विवाहिता का आरोप है कि होटल के कमरे में पति ने मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। वीडियो भी बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। बोला, पांच लाख रुपये और दिलाओ नहीं तो वीडियो और फोटो वायरल कर दूंगा। दो दिन बाद ही नैनीताल से वापस चला आया। 

इसके बाद विवाहिता 13 मई को मायके चली आई। आरोप है कि मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो सास और पति ने घर से निकाल दिया है। विवाहिता ने घर आकर सारी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद उसके पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed