फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband kills wife in pilibhit doubt on character showed no remorse for murder went to jail singing a song

चरित्र पर शक: 'वो रातभर गायब रहती थी...', गाना गुनगाते हुए बोला- मुझे पत्नी को कुल्हाड़ी से काटने का मलाल नहीं

Sun, 14 Jan 2024 11:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Jan 2024 11:24 AM IST
सार

पीलीभीत के जहानाबाद इलाके में युवक ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। वारदात के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी पति को एक खेत से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसने बताया कि पत्नी रातभर गायब रहती थी। पत्नी की हत्या करने का उसे मलाल तक नहीं था। 

विज्ञापन
Husband kills wife in pilibhit doubt on character showed no remorse for murder went to jail singing a song
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को शनिवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी पति को घटना का जरा से भी मलाल नहीं था। जेल ले जाते समय आरोपी गाने गुनगुनाता हुआ गया।
विज्ञापन


जहानाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिलक सरैंदा निवासी हर स्वरूप ने अवैध संबंधों के शक में अपनी 30 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी की सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी रात-रात भर घर से नदारद रहती थी।
विज्ञापन


जब वह अपनी पत्नी को इस बात को लेकर मना करता था तो कहासुनी होती थी। घटना वाली सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। हरस्वरूप का कहना है कि पत्नी उसे मारने को तैयार हो गई। इसके बाद उसने पीछे से पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरित्र पर शक: 'मैंने बहुत समझाया... वो नहीं मानी, रात में करती थी फोन पर बात, इसलिए काट डाला', पति का कबूलनामा

हरस्वरूप को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जब पुलिस आरोपी को जेल ले जा रही थी तो आरोपी के चेहरे पर किसी तरह के पछतावे के कोई भाव दिखाई नहीं दे रहे थे। आरोपी जेल जाते वक्त गाना गुनगुना रहा था।

10 वर्ष पहले हुई थी शादी 
हरस्वरुप की शादी 10 वर्ष पूर्व गांव अमखेड़ा की रहने वाली प्रीति (30) से हुआ था। उसके दो बेटे प्रभास (8) और रितिक (6) हैं। हरस्वरूप गांव के अंदर वाले मकान में रहता था, जबकि उसके मां-बाप गांव के बाहर की तरफ बने मकान में रहते हैं। बताया जाता है कि हरस्वरूप शराब पीने का आदी है। वह रोजाना शराब के नशे में धुत होकर पत्नी के साथ विवाद और मारपीट करता था। 

पिछले कुछ दिन से हरस्वरुप अपनी पत्नी पर अवैध संबंध को लेकर शक कर रहा था। उसे फोन पर किसी से बात तक नहीं करने देता था। इससे रोज दोनों के बीच विवाद होता रहता था। दोनों के झगड़े से तंग आकर बड़ा बेटा प्रभास कुछ दिन पहले ही अपनी ननिहाल चला गया था, जबकि छोटा बेटा रितिक मां के पास ही था।

बृहस्पतिवार देर रात पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शुक्रवार को महिला का शव घर के आंगन में लगे नल के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। ग्रामीणों ने महिला का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया था। 

नहीं मान रही पत्नी, करती थी फोन पर बात, मार दिया
पत्नी की हत्या के बाद हरस्वरूप ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल लिया। हरस्वरूप ने पुलिस को बताया कि प्रीति उसकी बात नहीं मान रही थी। काफी समय से वह उसे समझा रहा था। शुक्रवार सुबह गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी उसके सिर पर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed