फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hunger strike started in Chandia Hazara due to non-availability of help to flood victims

बाढ़ पीड़ितों को मदद न मिलने पर चंदिया हजारा में शुरू हुई भूख हड़ताल

Wed, 29 Dec 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike started in Chandia Hazara due to non-availability of help to flood victims
पूरनपुर के गांव चंदिया हजारा में बेमियादी क्रमिक अनशन पर बैठे लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। शारदा नदी के कटान से गांवों को बचाने के लिए ठोकर-तटबंध बनाने, वन विभाग के ठेकेदार की ओर से नाव संचालन, बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने सहित कई मांगों को लेकर चंदिया हजारा में मंगलवार से बेमियादी क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी गई। पहले दिन चार लोग भूख हड़ताल पर बैठे। 30 दिसंबर को गांव चंदिया हजारा के अलावा आसपास गांवों के लोग सामूहिक उपवास कर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर गांव राहुलनगर, चंदिया हजारा आदि के लोगों ने सात दिसंबर को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय में तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समस्याओं का समाधान न होने पर 10 दिन बाद भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई थी। समस्याओं का समाधान न होने पर सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं को लेकर मंगलवार से बेमियादी क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी गई। इसके तहत मंगलवार को गांव चंदिया हजारा के सामुदायिक यात्री प्रतीक्षालय में बेमियादी भूख हड़ताल शुरू हुई। पहले दिन भूख हड़ताल पर महानंद राय, कमलेश राय, शंकर विश्वास, भैरव मलिक बैठे। समर्थन में गांव के कई लोग मौजूद रहे। चंदिया हजारा के प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि चंदिया हजारा क्षेत्र को बाढ़ से बचाने को धनाराघाट से खिरकिया बरगदिया तक स्थाई ठोकर/बांध बनवाने, हजारा, भुरजनिया के वंचित बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत और मुआवजा दिलाने, ग्राम सभा चंदिया हजारा क्षेत्र के राहुलनगर घाट पर संपूर्णानगर वन रेंज के नाव संचालन के हस्तक्षेप पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। तीस दिसंबर को गांव के अलावा आसपास गांव के लोग सामूहिक उपवास रखकर प्रदर्शन करेगे। चंदिया हजारा का बाजार भी विरोध को लेकर उस दिन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed