फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   HT line ambulances pouring fire

एचटी लाइन गिरने से एंबुलेंस में लगी आग

Thu, 14 Jan 2016 11:09 PM IST
अमरिया/पीलीभीत।
अमरिया/पीलीभीत। Updated Thu, 14 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
HT line ambulances pouring fire
सामुदायिक
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र पर 11 हजार वोल्ट की लाइन खड़ी एंबुलेंस 108 पर गिर गई। इससे उसमें आग लग गई। रात 2.30 बजे हुई घटना से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। करीब 20 मिनट बाद सप्लाई बंद होने पर आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक एंबुलेंस लगभग जल चुकी थी।
सीएचसी पर रात करीब दो बजे एंबुलेंस 108 एक गर्भवती महिला को लेकर पहुंची। मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद चालक ने एंबुलेंस को साइड में खड़ा कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही अस्पताल के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर एंबुलेंस के ऊपर गिर गई। तार के गिरते ही एंबुलेंस में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी एंबुलेंस जलने लगी।
एंबुलेंस में आग लगने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी। तब तक एंबुलेंस में काफी कुछ जल चुका था। लोगों का कहना है कि यदि एंबुलेंस में रखे आक्सीजन के सिलेंडर आग के कारण फट जाते अथवा घटना कुछ मिनट पहले होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर रात को बिजली विभाग, पुलिस और अस्पताल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed