{"_id":"5ea47d088ebc3e90322f2388","slug":"hotspot-free-area-pilibhit-news-bly4038459159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरिया में जल्द हो सकता है हॉटस्पॉट मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरिया में जल्द हो सकता है हॉटस्पॉट मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दो कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण हॉटस्पॉट बनाए गए अमरिया कस्बे में पिछले 14 दिन में कोई नया केस नहीं मिला। इसके चलते अब इसे जल्द ही हॉटस्पॉट से मुक्त किया जा सकता है।
जिला प्रशासन के निर्देश पर 16 दिन पूर्व कस्बे को सील कर दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कस्बे की करीब दो किलोमीटर की परिधि में रह रहे लोगों की जांच भी की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1765 घरों में 10578 लोगों की जांच की गई। इसके अलावा ब्लॉक क्षेत्र के सभी 18 गांवों को भी सैनिटाइज किया गया। इधर अमरिया कस्बे के हॉटस्पॉट के 14 दिन पूरे होने और सभी लोगों की जांच पूरी होने के बाद सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी। शनिवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग से जानकारी ली जा रही है। हॉटस्पॉट क्षेत्र की स्थिति का आकलन कर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।