फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Homestay arrangements made for the tourists to stay

सैलानियों को ठहरने के लिए की गई होम स्टे की व्यवस्था

Sun, 26 Dec 2021 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Homestay arrangements made for the tourists to stay
पीलीभीत। न्यू ईयर करीब है। सैलानियों में पीलीभीत टाइगर रिजर्व और चूका बीच का आनंद उठाने के लिए काफी उत्सुकता दिखाई दे रही है। चूका बीच में बनी थारू और ट्री हट पांच जनवरी तक के लिए बुक हो चुकी हैं लेकिन सैलानियों के लिए ठहरने के लिए शांत वातावरण के साथ जंगल से सटे इलाके में बने होम स्टे की सुविधा है। रूम भी खाली हैं। खूबसूरत रूम और लजीज खान-पान के इंतजाम के साथ न्यू ईयर मना सकते हैं। अलग-अलग क्षेत्र में स्थित होम स्टे सैलानियों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस के नजदीक प्रिंस होम स्टे स्थित है। किसी सैलानी को अगर पीटीआर और चूका बीच में नया वर्ष मनाना है तो सबसे पहले पीलीभीत जिला मुख्यालय पर आना पड़ेगा। माधोटांडा होते हुए सैलानी माधोटांडा के निकट खारजा नहर तिराहे पर पहुंचेंगे। खटीमा मार्ग से होते हुए आसानी से मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंच सकते हैं। गेस्ट हाउस के रास्ते पर ही प्रिंस होम स्टे की व्यवस्था हैं। दूसरा होम स्टे बराही रेंज में है। जनपद मुख्यालय से माधोटांडा माधोटांडा चौराहे पर पहुंचने के बाद सैलानी बराही रेंज के रास्ते पर जाएं। इसके बाद बराही गेस्ट जाने वाले पक्के रास्ते पर ही जंगल की सीमा पर पहुंचते ही बराही के सरकारी गेस्ट हाउस से पहले अर्थ होम स्थित है। यहां सैलानियों के ठहरने के लिए हटों की व्यवस्था है।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद और बराही में हैं होम स्टे की सुविधा
मुस्तफाबाद के करीब प्रिंस होम स्टे में चार रूम हैं। एक रूम में दो सैलानी एक बार में ठहर सकते हैं। 24 घंटे का किराया 15 सौ रुपये है। अर्थ होम में ठहरने की बेहतरीन व्यवस्था है। अर्थ होम बराही गेस्ट हाउस के निकट स्थित है। दो सेट के चार रूम के अलावा आठ बेड का अलग हैं। एक सेट में दो सैलानियों के रुकने के लिए 24 घंटे का किराया 2800 रुपये है। ब्रेकफास्ट शामिल है। एक सैलानी को रुकने के लिए एक हजार रुपये 24 घंटे का किराया है। ब्रेकफास्ट को इसमें भी शामिल किया गया है। चार सेट नए साल के लिए बुक हो चुके हैं। सिंगल बेड का रूम खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed