फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Homeguard's body found in suspicious condition on railway track

Pilibhit News: रेल पटरी पर संदिग्ध हालात में मिला होमगार्ड का शव

Fri, 11 Oct 2024 04:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Homeguard's body found in suspicious condition on railway track
गजरौला। थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास रेल पटरी पर बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक होमगार्ड का शव पड़ा मिला। रेलकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव पर चेहरे और माथे पर चोट के निशान मिले।
विज्ञापन

घटना गजरौला क्षेत्र के माला स्टेशन के गांव महुआ के पास की है। रेल कर्मियों ने पटरी पर शव पड़ा देखा तो जानकारी माला स्टेशन के कर्मचारियों को दी। सूचना पर आधी रात को ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने शव के शिनाख्त के प्रयास किए। जिसपर मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर पटपरा निवासी ख्याली राम (55) पुत्र गंगाराम के रूप में हुई। यह भी सामने आया कि वह होमगार्ड था।
विज्ञापन

वह एक माह से छुट्टी पर था। मृतक के पुत्र महेश ने बताया कि वह गांव में स्थित दूसरे मकान में रहते थे। बृ़हस्पतिवार सुबह चार बजे वह जब घर पर देखने पहुंचा तो ख्याली रात नहीं मिले। इसपर परिजनों ने तलाश शुरू की, सुबह शव बरामद होने की जानकारी मिली। मृतक के परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed