{"_id":"5eaf08e28ebc3e905e2bb3f3","slug":"home-quarantine-pilibhit-news-bly4047169150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली, हरियाणा और दूसरी जगहों से आए 180 लोग जांच के बाद होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली, हरियाणा और दूसरी जगहों से आए 180 लोग जांच के बाद होम क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। दिल्ली, हरियाणा समेत बाहर से आए 180 लोगों की जांच कर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। दिल्ली से आए एक युवक का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। शेल्टर होम में क्वारंटीन चार अन्य लोगों का भी सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
दिल्ली से कार से एक परिवार के पांच लोग आ गए। इसके अलावा हरियाणा से 22 लोग सीधे घरों पर पहुंच गए। लखीमपुर खीरी, बरेली, सीतापुर, गोंडा सहित अन्य शहरों से आए 180 लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग की। बाद में इन सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका में दिल्ली से आए युवक की मोहल्ला के कुछ लोगों ने कंट्रोल रूम में फोन कर जानकारी दी। लोगों का कहना था कि युवक घर में न बैठकर पूरे मोहल्ला में घूमता रहता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे शेल्टर होम लाई। यहां उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि शेल्टर होम से प्रतिदिन अलग-अलग कमरों से प्रत्येक व्यक्ति का सैंपल लेकर जांच को भेजा जाता है। रविवार को गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शेल्टर होम से चार लोगों का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। गांव चकपुर में हरियाणा से आए 22 लोगों की स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर जांच की। उन्हें 14 दिन तक घरों में होम क्वारंटीन किया गया है।