फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   holi - Now this time saffron

होली त्योहार पर सजा बाजार, अबकी पर अबकी भगवा रंग की बहार

Mon, 14 Mar 2022 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
holi - Now this time saffron
बीसलपुर। होली पर अबकी बार भगवा रंग की बहार है। बाजार सज गया है। दुकानदारों ने भगवा रंग का गुलाल अधिक मात्रा में मंगाया है क्योंकि यूपी में योगी आदित्यनाथ की एक बार फिर सरकार बनी है। रंगों की दुकानें सज गई हैं। तहसील क्षेत्र में सजाई गई रंगों की दुकानें लगभग 500 हैं। पिछले वर्ष लगभग 150 क्विंटल रंग गुलाल बिका था अबकी बार करीब 200 क्विंटल रंग- गुलाल बिकने की उम्मीद है। इसमें भगवा रंग का गुलाल भी शामिल है। खास कर भाजपा समर्थक भगवा रंग का गुलाल ले रहे हैं।
विज्ञापन

होली पर्व के सिलसिले में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में रंगों की दुकानेें सजने लगी हैं। रंग विक्रेताओं का मानना है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का रास्ता प्रशस्त हो गया है, इसलिए भगवा रंग अन्य रंगों की तुलना में ज्यादा बिक सकता है। ज्यादा बिक्री होने की उम्मीद में दुकानदार अन्य रंगों की तुलना में भगवा रंग ज्यादा लाए हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानो को काफी अच्छे ढंग से सजा रखा है। मठिया चौराहा, ईदगाह चौराहा, बारह पत्थर चौराहा, रामलीला चौराहा, जनता कालेज तिराहा, बिजली घर तिराहा आदि प्रमुख स्थानों पर रंगों की दुकानें काफी सज गई है। इसके अलावा बिलसंडा, बरखेड़ा, मधवापुर, दियोरिया, मकरंदापुर, मानपुर ईंटगांव, भीकमपुर, बमरोली, अमृता खास, रढ़ैता, चुर्रासकतपुर, भड़रिया मोड़, टिकरी, पौटा, भोपतपुर, दौलतपुर, खरगापुर, गुलैंदा, खनंका, आदि स्थानों पर भी दुकानदारों ने रंगों की दुकानों को बेहद अच्छे ढंग से सजाया हैं। पीलीभीत शहर में भी रंगों की दुकानें सज गईं हैं।
विज्ञापन

भगवा रंग ज्यादा बिकने के हैं आसार
होली पर बेचने के लिए वह बरेली से वैसे तो सभी प्रकार का रंग लाए हैं, लेकिन भगवा रंग सर्वाधिक मात्रा में लाए हैं। पिछले वर्ष उनकी दुकान पर होली में लगभग चार क्विंटल रंग बिक गया था। इस बार पांच क्विंटल रंग बिकने की उम्मीद है। इस बार रंग पिछले वर्ष की तुलना में मंहगा है। केशव गुप्ता, रंग बिक्रेता मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी बीसलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा बिक सकता है भगवा रंग
भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के कारण लोगों में होली पर्व मनाने की खुशी दोगुनी हो गई है। ज्यादा रंग बिकने की उम्मीद है। पिछले वर्ष उनकी दुकान से दो क्विंटल रंग बिका था। इस बार तीन क्विंटल रंग बिकने की उम्मीद है। इस बार भगवा रंग ज्यादा बिकेगा।
मोनू सक्सेना रंग विक्रेता , मोहल्ला दुबे, बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed