{"_id":"fb9df102a035bb2b4e56717c6be7321b","slug":"hockey-wizard-major-dhyan-chand-in-memory-of-the-hockey-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में हुआ हॉकी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में हुआ हॉकी मैच
Pilibhit
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर गांधी स्टेडियम में हॉकी मैच हुआ। जिसमें स्टेडियम ट्रेनीज ने बाजी मारी।
विज्ञापन
हाकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। शहर के गांधी स्टेडियम में शनिवार को तमाम खिलाड़ी व खेल संगठनों के पदाधिकारी एकत्र हुए। स्टेडियम में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों की हॉकी प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसबी की 26वीं बटालियन के सहायक उपनिरीक्षक विक्रमजीत शर्मा व कोहिनूर क्लब के सचिव हाजी अमजद अली ने मेजर ध्यान चंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर व अशोक पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय ने अशोक स्कूल की टीम को 3-0 से शिकस्त दी। दूसरा मैच चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व पूर्व माध्यमिक विद्यालय दियूरी के मध्य खेला गया। इसमें चिलावीपा ने 4-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का तीसरे मैच राम इंटर कॉलेज ने चिलावीपा को 3-1 से परास्त कर मैच जीता। पहला सेमीफाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज व कुंवरपुर के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम ट्रेनीज ने कुंवरपुर को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में चिलावीपा ने राम इंटर कॉलेज को 2-1 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज व चिलावीपा के मध्य खेला गया। स्टेडियम ट्रेनीज की ओर से मोहित राजपूत, आदित्य, शैलेंद्र ने एक-एक गोल किया। स्टेडियम ट्रेनीज के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर चिलावीपा टीम को 3-1 से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। मैच में रेफरी की भूमिका पीयूष शर्मा, जयप्रकाश, विमला भारती, अय्यूब मियां, नवनीत कुमार, आबिद अली ने निभाई। विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर थ्रो बॉल संघ अध्यक्ष नरेशचंद्र शुक्ला, वाहिद अली, अय्यूब मियां, खालिद, अबुल हसन, प्रेमप्रकाश गिरि, हेमंत अनीता जोशी, केपी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन