फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hindu Mahasabha went on hunger strike for the construction of parking lot

Pilibhit News: पार्किंग स्थल के निर्माण के लिए हिंदू महासभा ने की भूख हड़ताल

Tue, 08 Apr 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 08 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hindu Mahasabha went on hunger strike for the construction of parking lot
कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे अ​खिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता।स्रोत: महासभा
पीलीभीत। शहर के मीना बाजार को कब्जामुक्त कराकर पार्किंग स्थल बनाने की मांग को लेकर हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध-प्रदर्शन और भूख हड़ताल की। प्रदर्शन के बाद डीएम को मांग पत्र भी दिया।
विज्ञापन


शहर मेंं पार्किंग स्थल बनाए जाने को लेकर हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने पूर्व में ज्ञापन दिया था। काफी समय बीतने के बाद भी ज्ञापन की मांगों पर सुनवाई न होने से नाराज हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गए। बाद में डीएम को मांग पत्र सौंपा। बताया कि बाजार में पार्किंग स्थल न होने से रोजाना जाम की स्थिति बनती है। कहा कि अफसरों ने पार्किंग स्थल के लिए स्थान तो चिह्नित कर लिया, लेकिन राजनीतिक दबाव में उसका निर्माण नही किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने शहर के मीना बाजार को पार्किंग स्थल बनाने की मांग की। इस दौरान पंकज शर्मा, मयंक जायसवाल, गौरव शर्मा, आयुष सक्सेना, सुनील कश्यप, सतीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed