फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Himachal's Ladi Pehelwan injures Haryana's Rajveer

हिमाचल के लाडी पहलवान ने हरियाणा के राजवीर को चित किया

Thu, 28 Oct 2021 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Himachal's Ladi Pehelwan injures Haryana's Rajveer
पीलीभीत अमरिया में आयोजित दंगल में भिड़ते पहलवान। संवाद - फोटो : PILIBHIT
अमरिया। रामलीला मेले में चल रहे विराट दंगल में दूर-दराज से आए कई नामी पहलवानों की कुश्ती देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हिमाचल प्रदेश के बाबा लाडी पहलवान और हरियाणा के राजवीर पहलवान के बीच हुए मुकाबले में बाबा लाडी पहलवान ने बाजी मारी।
विज्ञापन

लाडी पहलवान की कुश्ती पर कुलदीप सिंह ने एक हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। दूसरा मुकाबला मलेरकोटला पंजाब के मौसम अली और दिल्ली के प्रताप पहलवान के बीच हुआ। दोनों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले मौसम अली ने प्रताप को चित कर जीत हासिल की। मुजफ्फरनगर के वकील पहलवान एवं पीलीभीत के राजेश पहलवान के बीच मुकाबले में वकील पहलवान ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के संजीव पहलवान और हरिद्वार के प्रदीप पहलवान के बीच मुकाबला बराबर का रहा। दंगल में आखिरी कुश्ती मलेरकोटला के मौसम अली व कुरुक्षेत्र के संजू पहलवान के बीच हुई। जब मुकाबला शुरू हुआ तो कुछ देर के लिए दर्शकों की निगाहें टिक गईं। मुकाबला आठ मिनट तक चलने के बाद कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में रेफरी की भूमिका अमजद खान दहा ने निभाई। अनाउंसर की भूमिका प्रदीप शास्त्री पहलवान ने निभाई। दंगल देखने के लिए आस पास के गांव से भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed