{"_id":"5fa45e048ebc3e7502493f42","slug":"highway-jam-pilibhit-news-bly425969844","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की मांगों के लिए हाईवे पर एक घंटे लगाया जाम, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की मांगों के लिए हाईवे पर एक घंटे लगाया जाम, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पूरनपुर में मंडी समिति के सामने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन और भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने महीन धान की खरीद न होने, मंडी समिति सहित अन्य धान खरीद केंद्रों पर धीमी गति से खरीद के विरोध में मंडी समिति के सामने पूरनपुर-खटीमा हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित दो ज्ञापन एसडीएम राजेंद्र प्रसाद को सौंपे। भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने भी ज्ञापन दिए।
राकिमसं और भाकिमयू के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार सुबह मंडी समिति गेट पर जमा हुए। वहीं पर धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई। कुछ देर बाद मंडी समिति के सामने पूरनपुर-खटीमा हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, मगर प्रदर्शनकारी नहीं माने। करीब एक घंटा तक जाम लगाया। प्रदर्शनकारियों ने महीन धान की खरीद न होने, धीमी धान की खरीद पर रोष जाहिर किया। उनका कहना था कि महीन धान का बीज ब्लॉक से लिया था। शुरू में धान खरीद का आश्वासन दिया गया, मगर कई दिन मंडी और खरीद केंद्रों में पड़े रहने के बाद अब उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। एसडीएम का कहना था कि महीन धान खरीद को एक कमेटी बनाई गई थी। कमेटी की रिपोर्ट पर महीन धान न खरीदने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित दो ज्ञापन एसडीएम को सौंपे। ज्ञापन में न्यूनतम समर्थन मूल्य का पालन न करने वाले खरीददारों को दंडित करने, पारित किए गए तीनों अध्यादेशों को वापस लेने, किसानों के वाहनों से टोल टैक्स न वसूलने आदि की मांग की गई।
सुविधा शुल्क वसूल कर तौला गया धान
पूरनपुर। वार्ता के दौरान गांव नवदिया नदी किनारे जुकना निवासी किसान लखविंदर सिंह ने मंडी के खरीद केंद्र प्रभारी पर पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क वसूली का आरोप लगाया। रुपये न देने पर धान निरस्त कर दिया गया। इसकी कंट्रोल रूम में शिकायत की। उस वक्त तो शिकायत वापस करने का दबाव बना लिया। फिर शिकायत वापस लेते ही मानक के अनुरूप धान न होने की बात कर दी गई और पांच हजार रुपये लिए गए।
विज्ञापन
भाकपा माले ने राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय आवाहन पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में किसान विरोधी तीनों कानूनों को वापस लेने, समर्थन मूल्य के तहत किसानों को धान का मूल्य दिलाने आदि मांग की गई। डीएम को संबोधित एक अन्य ज्ञापन में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, पुराने तरीके से गन्ना सप्लाई पर्चियां जारी कराने की मांग की। ज्ञापन में देवाशीष राय, देवीदयाल, छुन्न खां, नगीना के हस्ताक्षर थे।
बीसलपुर में भी जाम लगाकर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
बीसलपुर। किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बरेली रोड के मंडरा मोड़ पर चक्का जाम किया। छह सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जाम के दौरान राहगीर को परेशानी का सामना करना पड़ा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। मंडल संयोजक गुल्लू पहलवान ने कोतवाल सुनील शर्मा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बंद किए गए राजकीय धान क्रय केंद्रों को चालू कराने, शेष गन्ना मूल्य भुगतान तत्काल दिलवाने, गन्ने की कीमत बढ़ाने की मांग की गई। यहां नन्हेंलाल, लालबहादुर, ब्रजपाल, रामबहादुर, संतराम, नेमचंद्र, अली, श्रीपाल, तेजराम, सुधीर, आनंद आदि थे।
बिलसंडा में चक्का जाम का प्रयास, पुलिस ने रोका
बिलसंडा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोपहर में जाम लगाकर प्रदर्शन करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया। बातचीत के बाद कार्यकर्ता भी मान गए और एसडीएम राकेश गुप्ता को मांगों से जुड़ा ज्ञापन दिया। यहां अनिल सिंह, अंग्रेज सिंह, जगपाल सिंह, सुखदीप सिंह आदि रहे।

एसडीएम को ज्ञापन देते प्रदर्शनकारी किसान।- फोटो : PILIBHIT

बीसलपुर में बरेली रोड के मंडरा मोड़ पर प्रदर्शन करते किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता।- फोटो : PILIBHIT