फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   High alert of administration over Bharat bandh, effect from Assam crossing to Gauhania

भारत बंद को लेकर प्रशासन का हाईअलर्ट, असम चौराहा से गौहनिया तक दिखेगा असर

Tue, 08 Dec 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
High alert of administration over Bharat bandh, effect from Assam crossing to Gauhania
पीलीभीत। कृषि कानूनों के खिलाफ 11 दिन से दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच मंगलवार को भारतबंद का एलान किया गया है। किसान संगठनों के साथ ही विपक्षों दल समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जनपद में भी हाईअलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने एक दिन पूर्व मंथन कर सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर और उससे सटे इलाके की बात करें तो सर्वाधिक असर असम चौराहा से गौहनिया के बीच सफर करने वालों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। यहां से गुजरने वालों को अगर प्रदर्शन कारी एकजुट हुए तो दिक्कत आना तय है।
विज्ञापन

भारत बंद सफल बनाने के लिए एक तरफ जहां किसान आंदोलन और अन्य राजनीतिक दल अपनी तैयारियां करने में जुटे थे। वहीं प्रशासनिक अमला भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंथन करता रहा। अधिकारियों ने मातहतों के साथ बैठकें कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

डीएम-एसपी, एडीएम-एएसपी, सिटी मजिस्ट्रेट-सीओ सिटी के साथ ही तहसील स्तर पर एसडीएम-सीओ भ्रमण पर रहेंगे। मुख्य चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। हाईवे पर स्थित पुलिस चौकियों के प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बाजार समेत अन्य मुख्य मार्गों पर निगरानी की जिम्मेदारी थानाध्यक्षों की रहेगी। चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ गली-मोहल्लों पर निगाह रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के समस्त 14 थानों के फोर्स के अलावा पुलिस लाइन और कार्यालयों के फोर्स को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। एक कंपनी पीएसी भी लगाई गई है। अगर कोई बंद का समर्थन करते हुए खुद प्रतिष्ठान बंद रखता है, तो ठीक, मगर जबरन दुकानें बंद नहीं कराई जाएंगी। कोई ऐसा करता है तो प्रशासन सख्ती से निपटेगा। बंद के बीच खुराफाती माहौल बिगाड़ने की कोशिश न कर दें, इस पर भी निगरानी होगी। मंगलवार को शहर के बाजार में साप्ताहिक अवकाश होता है। ऐसे में शहर के बाजार पर इसका असर कम ही दिखेगा।
उधर, आढ़ती पहले ही बंद का समर्थन कर चुके हैं। ऐसे में मंडी में असर दिखाई देने की उम्मीद है। इसके अलावा किसान संग और अन्य समर्थकों के मंडी जुटने की भी बात कही गयी है। गौहनिया चौराहा तरफ से भी किसानों के जमा होकर मंडी जा सकते है। इस वजह से शहर के बीच से गुजरते इस रास्ते का यातायात बाधित हो सकता है। कई अस्पताल भी इसी मार्ग पर है। ऐसे में अगर जाम लगा तो दिक्कत आएगी। शहर में ठेले या फिर छोटे दुकानदार असमंजस में है। दुकान लगाए या नहीं इसे लेकर सोच विचार करते दिखे। फिलहाल प्रशासन जबरन दुकान बंद कराने वालों पर सख्ती के निर्देश दे चुका है।
14 मजिस्ट्रेट भी लगाए गए, देर रात तक चली बैठक
भारत बंद को लेकर सोमवार रात को मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। इसके बाद डीएम ने भी पुलिस प्रशासन के अफसरों संग बैठक की। इसमें साफ कहा कि भारत बंद के नाम पर किसी आम राहगीर को परेशान नही होने दिया जाएगा। किसी की दुकान जबरन बंद नही कराया जाएगा। चक्का जाम धरना की भी अनुमति नही है। सख्ती से पालन कराएं। 14 मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गए। इनकी समस्त थानों में ड्यूटी लगाई गई है।
युवा किसानों ने व्यापारियों से की समर्थन की अपील
मझोला। भारत बंद को सफल बनाने के लिए कस्बा मझोला में युवा किसान आगे आए। एक दिन पूर्व सोमवार को कस्बे के बाजार में घूमे। किसानों की दिक्कत को बयां करते हुए व्यापारियों से भारत बंद को सफल बनाने की अपील की गई। हाथ जोड़कर समर्थन मांगते हुए कहा कि यह किसी धर्म की नहीं, बल्कि किसान के हक की लड़ाई है। जब किसान बचाएगा, तभी तो दुकानों पर खर्च कर पाएगा, बिना किसान क्या खाएगा इंसान आदि स्लोगन लिखकर लोगों से समर्थन मांगा जाता रहा।
कांग्रेस का मंडी गेट पर धरना प्रदर्शन, सपा-बसपा भी आए साथ
जिलाध्यक्ष कांग्रेस हरप्रीत सिंह चब्बा ने बताया कि कांग्रेस किसानों के साथ है। भारत बंद का समर्थन करते हुए मंगलवार को मंडी समिति गेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी किसानों के आंदोलन को समझती है और अंत तक समर्थन करेगी। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि पार्टी का खुला समर्थन है। किसान यात्रा भी इसी को लेकर शुरू की जा चुकी है। गांव-गांव किसानों को जागरूक करने का काम करेंगे। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि पार्टी का किसानों के भारतबंद को समर्थन है।
भारत बंद को लेकर जनपद में अलर्ट किया गया है। किसी को जबरन दुकानें बंद कराने नहीं दिया जाएगा। हाईवे, मुख्य चौराहों से लेकर गली मोहल्लों में भी निगरानी कराई जाएगी। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अफसर खुद भी भ्रमण पर रहेंगे।

- जयप्रकाश, एसपी
भारत बंद को लेकर इंतजाम किए गए है। आम राहगीरों और लोगों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। अफसर भी भृमण पर रहेंगे। जाम और धरने की अनुमति किसी नहीं है। सभी तैयारी कर ली गई है।
- पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed