फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health teams on alert as malaria outbreak increases in Bilsanda

Pilibhit News: बिलसंडा में मलेरिया का प्रकोप बढ़ने स्वास्थ्य टीमें सतर्क

Sun, 31 Aug 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Health teams on alert as malaria outbreak increases in Bilsanda
पीलीभीत। जिले के मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसमें ब्लॉक बिलसंडा अधिक संवेदनशील हो रहा है। अब तक लगभग 600 से अधिक मलेरिया संक्रमित मरीजों के मामले सामने आए हैं, जिसमें से 530 से अधिक बिलसंडा ब्लॉक में ही दर्ज किए गए हैं। बढ़ते मलेरिया के मामलों को देखते हुए मलेरिया विभाग की टीमें सतर्क हो गईं हैं। राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय विभागीय टीमों ने भी बिलसंडा पहुंचकर मलेरिया फैलने की स्थिति परखी है।
विज्ञापन

बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष डेंगू का प्रकोप शून्य है। न्यूरिया का एक मरीज, जो की लखनऊ से आया था, उसमें ही सिर्फ डेंगू पाया गया है। वहीं जिले में इस बार मलेरिया का जबरदस्त रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। जिले में ब्लॉक स्तर पर 600 से अधिक मरीज मलेरिया से इन दिनों संक्रमित हैं, जिसमें 530 मरीज सिर्फ बिलसंडा ब्लॉक में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

जैसे ही ब्लॉक बिलसंडा में मलेरिया फैलने की पुष्टि हुई, वैसे ही राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य पैनलों ने आकर मलेरिया की स्थिति को परखा व जरूरी निर्देश जारी किए। अब सवाल यह उठता है कि तीन चरणों मेें चलाए जा रहे स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान बिलसंडा में किस स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में भी डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बिलसंडा में फैले मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नाराजगी जाहिर की। हालांकि अब बिलसंडा में नियमित एंटी लार्वा छिड़काव, गली मोहल्लों में सफाई आदि कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। सीएचसी पर छह बेड व उचित दवाएं भी उपलब्धता करा ली गई है।

सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि बिलसंडा में मलेरिया को लेकर सीएचसी व मलेरिया विभाग को सतर्क किया गया है, संक्रमित मरीज के क्षेत्र में दवा छिड़काव आदि कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed