{"_id":"61900d7ecdb46e5c7c6d5e77","slug":"health-pilibhit-news-bly466036367","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, तीन डॉक्टरों का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, तीन डॉक्टरों का वेतन काटा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों से वार्ता करते डीएम।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे ने शनिवार को सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। पर्चा काउंटर पर अपने सामने एक मरीज का पर्चा बनाया। इसके बाद खुद सर्जरी और मेडिसिन अनुभाग का निरीक्षण किया। सर्जरी विभाग में तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिलने पर एक-एक दिन का वेतन काटने के निदेश दिए। निरीक्षण के दौरान दोनों एडीएम, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट, सदर एसडीएम, सदर तहसीलदार को भी अस्पताल के अन्य अनुभागों में निरीक्षण करने के निर्देश डीएम ने दिए।
डीएम ने बताया कि कई बार जिला अस्पताल में डॉक्टरों की गैरहाजिर रहने और समय से नहीं बैठने की शिकायत मिली थीं। इसी को लेकर जिला पुरुष अस्पताल का शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया। डीएम पुलकित खरे ने खुद मेडिसिन और सर्जरी अनुभाग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्जरी अनुभाग में तैनात डॉ. नितिन मलिक, डॉ. आरएस यादव, डॉ. पीके अग्रवाल गैरहाजिर मिले। मौजूद मिले डॉ. शिशिर कुमार ने बताया कि डॉ. पीके अग्रवाल अवकाश पर गए हुए हैं। निरीक्षण के दौरान अवकाश से संबंधित कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला। इस पर सीएमएस को फटकार लगाई। सीएमएस को गैरहाजिर मिलने वाले डॉक्टरों का नो वर्क नो पे के आधार पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कक्ष में भीड़ मिलने पर डॉ. शिशिर कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मरीजों को क्रम के अनुसार देखें। सीएमएस को निर्देश देते हुए कहा कि डॉक्टरों की गैरहाजिरी में किसी अन्य डॉक्टर को कक्ष में बैठाकर मरीजों की आवश्यकतानुसार समस्याओं का समाधान कराएं। निरीक्षण के समय ईसीजी टेक्नीशियन डॉ. शशांक सिंह से संबंधित मरीजों का ईसीजी रजिस्टर को चेक किया। ममता कुमारी काउंसलर मरीजों का विवरण रजिस्टर पर अंकित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों से बातचीत की । साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इन अधिकारियों के निरीक्षण रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
जिला पुरुष अस्पताल में डीएम दो अनुभाग का निरीक्षण करने के बाद बाकी अनुभागों का निरीक्षण ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, एडीएम एफआर केबी सिंह, एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार, एसडीएम सदर योगेश कुमार गौड़, सदर तहसीलदार ध्रुव नारायण, वरिष्ठ कोषाधिकारी रेेनू बौद्घ से कराया था। इन अधिकारियों की निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।