{"_id":"618c0e64fe369d4b512bdbe0","slug":"health-pilibhit-news-bly465704163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरपुर में नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप, एक और मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरपुर में नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप, एक और मौत
विज्ञापन
एक घर में फॉगिंग करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। मीरपुर में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को देर शाम एक बुखार पीड़ित की बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अब इस गांव में बुखार से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को भी गांव में शिविर लगाकर 56 बुखार पीड़ितों की जांच की।
गांव मीरपुर वाहनपुर में करीब एक माह पूर्व बुखार फैलना शुरू हो गया था। तीन लोग काफी गंभीर रूप से बीमार हो गए थे लेकिन उपचार न मिल पाने के कारण तीन दिन के अंतराल में उनकी मौत हो गई थी। शुरू से अब तक 100 से अधिक लोग बुखार की चपेट में आ चुके हैं। ये लोग मीरपुर वाहनपुर, बीसलपुर, बरेली, और दिल्ली के निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। ग्राम प्रधान मोहम्मद मियां ने बताया कि उनके गांव के 32 वर्षीय अकील अंसारी पुत्र निसार अंसारी आठ दिन पहले बुखार की चपेट में आ गए । उन्हें बरेली के कस्बा भोजीपुर एक निजी अस्पताल में चिंताजनक हालत में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को देरशाम उनकी मौत हो गई। प्रधान ने बताया कि अब तक उनके गांव में बुखार से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को भी गांव के एएनएम सेंटर में शिविर लगाकर 56 बुखार पीड़ितों की जांच की।
दूसरे दिन शिविर में हुई 56 पीड़ितों की जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को दूसरे दिन भी मीरपुर में शिविर लगाकर 56 बुखार पीड़ितों की जांच की। सभी पीड़ितों को सामान्य बुखार निकला, जिसकी दवाई दे दी गई है। जरूरत पड़ी तो गुरुवार को भी गांव में शिविर लगाकर पीड़ितों की जांच कराई जाएगी। गुरुवार को अकील के मरने के मामले की जांच कराई जाएगी। डॉ. ठाकुरदास, अधीक्षक सीएचसी बीसलपुर।