{"_id":"617eeb50a2f2c513c977c95a","slug":"health-pilibhit-news-bly4648076130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच की और आई डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच की और आई डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/बीसलपुर। सहायक जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्य ने बताया कि शनिवार देर रात 21 लोगों की जांच रिपोर्ट लखनऊ से आई। इसमें पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी डेंगू पीड़ित की स्थिति सामान्य है। जिले में अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 115 हो गई है।
बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में शनिवार को 33 बुखार पीड़ितों की जांच की गई। किसी में भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। इससे स्वास्थ्य महकमे ने राहत महसूस की है। पिछले सप्ताह से इसी मोहल्ला के कुछ लोग बुखार की चपेट में थे। लोगों ने डेंगू होने की अफवाह उड़ा दी थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को 33 लोगों की जांच की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुनीष वर्मा ने बताया कि जांच में कोई भी डेंगू पीड़ित नहीं पाया गया है।