फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

संचारी रोग नियंत्रण माह 18 से

Tue, 12 Oct 2021 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Health
अमरिया। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 18 अक्तूबर से 17 नवंबर तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण माह के संबंध में चर्चा करते हुए रणनीति तैयार की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आरोग्य योजना अभियान के तहत विकास खंड क्षेत्र के अंत्योदय कार्ड धारक जो परिवार अब तक अच्छादित नहीं हो सके थे। ऐसे 115 अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में सोमवार को हुई गोष्ठी में बीसीपीएम मुशाहिद रजा ने मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत योजना एबीवाई समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा मिलती है। एबीवाई को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहा जाता है। इस योजना के तहत देश के दस करोड़ परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये का बीमा दिया जा रहा है। इस दौरान विकास खंड क्षेत्र के 115 अंत्योदय कार्ड धारकों को चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर लोकेश गंगवार व ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह के द्वारा आयुष्मान गोल्डन कार्डों का वितरण किया गया। इस मौके पर बाल विकास पुष्टाहार से मूर्ति देवी, बीपीएम सुरजीत वर्मा, एचइओ इरशाद खान, एडीओ अखिलेश कुमार, आयुष्मान मित्र जयेश मिश्रा, परमिंदर सिंह प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed