{"_id":"61099acf8ebc3ec2061483dc","slug":"health-pilibhit-news-bly4552743194","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन कराने को उमड़ी भीड़, सीएचसी में धक्का मुक्की, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन कराने को उमड़ी भीड़, सीएचसी में धक्का मुक्की, हंगामा
विज्ञापन
पूरनपुर। वैक्सीनेशन कराने को लोगों सेंटरों पर भीड़ लगी। सीएचसी में भारी भीड़ पर कई बार धक्का मुक्की हुई। कक्ष बंद करने पर लोगों ने कई बार हंगामा किया। भीड़ को लेकर सीएचसी के मुख्य गेट का ताला बंद रहा। साइड के गेट से लोगों को प्रवेश दिया गया। अव्यवस्था पर अफसरों से पुलिस कर्मियों की मांग की गई।
मंगलवार को सीएचसी सहित क्षेत्र के 38 सेंटरों पर 9552 लोगों ने टीका लगवाया। सीएचसी सहित अधिकांश केंद्रों पर टीका लगवाने वालों की भीड़ रही। घुंघचाई में भीड़ के चलते पुलिस को बुलाना पड़ा। यहां पुलिस की मौजूदगी में टीकाकरण किया गया। सीएचसी में भारी भीड़ पर वैक्सीन कक्षों का गेट बंद कर लिया गया। ताकि भारी भीड़ कक्ष में न घुस सके। मगर गेट खुलने पर कई बार भारी भीड़ कक्षों में घुसी। गेट बंद होने पर बैक्सीन लगवाने आए लोगों में कई बार धक्का मुक्की हुई। कई बार लोगों ने गेट बंद होने के विरोध पर हंगामा किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि सीएचसी में भीड़ के चलते पुलिस की व्यवस्था के लिए एसपी, सीएमओ से बात की गई। मगर पुलिस न मिलने से हंगामा और धक्का मुक्की हुई है। मंगलवार को 38 सेंटरों पर नौ हजार लोगों को टीका लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 9552 लोगों ने टीका लगवाया है।
फुटपाथ पर बाइकों के खड़ा होने से कई बार लगा जाम
सीएचसी में वैक्सीन लगवाने को मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ी। परिसर में कहीं बाइकें लोग बेतरतीब न खड़ी कर दें। ताकि लोगों को निकलने में दिक्कत हो। इसको लेकर सीएचसी का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। सीएचसी में छोटे गेट से मरीज और तीमारदारों ने आवागमन किया। सीएचसी का मुख्य गेट बंद होने से सीएचसी के बाहर फुटपाथ पर बाइकें खड़ी की गई। इससे मंगलवार को भी सीएचसी के समीप कई बार लोगों को जाम की झाम से जूझना पड़ा।