{"_id":"582b11814f1c1b7c228fea64","slug":"has-open-to-tourists-showing-the-impact-of-notbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों के लिए खुला चूका, नोटबंदी का दिखा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों के लिए खुला चूका, नोटबंदी का दिखा असर
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 15 Nov 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
पर्यटकों के लिए खुला चूका, नोटबंदी का दिखा असर
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर रिजर्व पीलीभीत का पर्यटन स्थल चूका स्पॉट मंगलवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। डीएम मासूम अली सरवर ने गेट नंबर एक पर इसका उद्घाटन किया। खास बात रही कि पहले दिन चूका पहुंचने वाले पर्यटकों की इंट्री निशुल्क रही।
महोफ रेंज स्थित पिकनिक स्पॉट चूका बीच बरसात के मौसम में हर साल की तरह पांच महीनों के लिए जून माह में बंद कर दिया गया था। जिसके बाद मंगलवार को प्रकृति प्रेमियों के लिए चूका स्पाट खोल दिया गया है। डीएम मासूम अली सरवर ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर गेट नंबर एक पर शुभारंभ किया। पहले दिन प्रकृति प्रेमियों के लिए चूका में इंट्री निशुल्क रही। स्कूली बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष परिवार के साथ चूका स्पाट की सैर करने पहुंचे। हालांकि 500 एवं एक हजार के नोट बंद होने का असर यहां भी दिखाई दिया। इंट्री के बाद लोगों को जंगल घूमने के दौरान वाहन और प्रति व्यक्ति शुल्क अदा करने का पता लगा। जिसके बाद जंगल घूमने आए पर्यटकों के होश फाख्ता हो गए। अधिकांश पर्यटकों ने वापसी करने में ही भलाई समझी। अफसर उद्घाटन करने के बाद वापस आ गए। स्कूली बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों ने जंगल की सैर कर लुत्फ उठाया। इस मौके पर वन कंजरवेटर कैलाश प्रकाश, एसपी सभाराज, डीएफओ टाइगर रिजर्व कैलाश प्रकाश, डीएफओ सामाजिक वानिकी आदर्श कुमार आदि मौजूद रहे।
पहले पर्यटक बने ओमप्रकाश आनंद
चूका स्पॉट पर वैसे तो पर्यटकों की संख्या पहले दिन अधिक नहीं रही। लेकिन करीब 70 स्कूली बच्चे और डेढ़ सौ से अधिक महिलाएं व पुरुष भी पहुंचे। इसमें पहले नंबर के पर्यटक के तौर पर परिवार के साथ आए सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी ओमप्रकाश आनंद रहे।
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर निगरानी भी रही सख्त
चूका स्पाट पर इंट्री कर जंगल घूमने वालों पर वन विभाग की टीमें जीपीएस सिस्टम के जरिए निगरानी करने में जुटी रहीं। उनको गहन चेकिंग के बाद जंगल में भेजा गया। किसी तरह का कोई शिकार का सामान तो उनके पास नहंी। यह भी चेक किया गया। डिप्टी रेंजर मोवीन आरिफ टीम के साथ निगरानी का जिम्मा संभालते रहे।
ताकि न फै लाई जा सके जंगल में गंदगी
वनविभाग की ओर से जंगल में साफ -सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर भी खासी व्यवस्था की गई। जंगल घूमने के लिए जाने वाले पर्यटकों को एक टैलीबैग दिया गया। ताकि जंगल में घूमने के दौरान लोग कचरा उसी में इक_ा करते रहे और बाहर आने पर उसको कूड़ेदान में डाल दें। लोग गंदगी न फैलाएं इस पर भी सख्त निगाह रही।
जलाशय में पानी की कमी बनी निराशा की वजह
चूका स्पाट के भीतर जंगल के साथ ही जलाशय भी आकर्षण का केंद्र बना रहता था। लेकिन बंदी के बाद खुलने वाले दिन पर्यटकों को जलाशय को लेकर निराश होना पड़ा। जलाशय में पानी की कमी होने के कारण उसका अदभुत नजारा लोगों के सामने नहीं आ सका।
दूर दराज से पहले दिन नहीं पहुंचे पर्यटक
पहले दिन चूका स्पाट पर पहुंचने वालों में पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर आसपास के ही लोग अधिकं थे। इस बीच एक परिवार फैजाबाद से भी आया था। इस दौरान अधिकांश पर्यटकों ने विभागीय अफसरों के सामने मांग रखी कि बराही और वाइफर केशन क ी ओर पडने वाले गेट से भी इंट्री कराई जाए। ताकि दूर दराज से आने वालों को सुविधा हो।
दुधवा से आए रिटायर्ड वन दरोगा कराएंगे सैर
दुधवा टाईगर रिजर्व के रिटायर्ड वन दरोगा सुभाष सिंह पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को जंगल की सैर कराएंगे। पहले दिन मंगलवार को वह दो वाहनों के साथ चूका पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीलीभीत के टाइगर रिजर्व को काफी बेहतर किया जा सकता है, यहां पर पानी भरपूर है। वह पर्यटकों को सुरक्षित एवं बेहतर यात्रा कराएंगे।
रंगाई पुताई कार्य रहा जारी
पिछले एक माह से चूका की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। यहां पर बनी हटों को रंगरोगन कर नया रुप दिया जा रहा है। तीसरे सीजन के पहले दिन मंगलवार को भी कर्मचारी रंगरोगन कार्य में लग रहे।
दो शावकों संग देखी गई बाघिन
मंगलवार को माधौटांडा के रजवाहा नहर के पास एक बाघिन, दो शावकों के साथ देखी गई। सुबह तड़के बराही रेंज के जंगलों से निकलकर नहर पर पहुंची। जिसके बाद काफी देर तक वहां पर रही। इसके बाद पास के गन्ने के खेत में चली गई। बाघिन दिखाई देने के बाद से डगा और हल्दीढेंगा क्षेत्र के ग्रामीणों में बाघिन की दहशत बनी हुई है।