फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hardoi branch canal bridge is ready to be built, now the problem of land acquisition is stuck

Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर पुल बनने को तैयार, अब फंस गया जमीन अधिगृहीत करने का पेच

Mon, 14 Oct 2024 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hardoi branch canal bridge is ready to be built, now the problem of land acquisition is stuck
असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पर बनाया जा रहा नया पुल।संवाद
पीलीभीत। असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पर नए पुल के निर्माण में जमीन अधिग्रहण का पेच फंस गया है। एनएचआई की ओर से संपर्क मार्ग के लिए जमीन न दे पाने से काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। इसके चलते पुल निर्माण तय समय में पूरा नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

पीलीभीत-पूरनपुर के बीच हरदोई ब्रांच नहर का पुल काफी खस्ताहाल हो गया है। ऐसे में यहां पर नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। यहां 27.41 करोड़ की लागत से 74.8 मीटर लंबे नए पुल बनाने का काम करीब दो साल पहले शुरू किया गया था। इस पुल के दोनों साइड में 300-300 मीटर का संपर्क मार्ग भी बनाया जाना है।
विज्ञापन

पुल बनाने का काम काफी तेज गति से किया जा रहा है। यहां पर पुल का ऊपरी ढांचा लगभग पूरा कर लिया गया है। पुल पर बैरिंग फिक्सिंग व स्टैक्चर लोवरिंग का कार्य प्रगति पर हैं। वहीं पुल के दोनों ओर संपर्क मार्ग का काम भी किया जा रहा है। इसमें पूरनपुर की तरफ जमीन को लेकर पेच फंस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ओर करीब एक हजार वर्ग फुट जमीन की जरूरत है। यह जमीन एनएचआई की ओर से किसानों से अधिगृहीत की जानी है। यह जमीन अभी नहीं मिल सकी है। इसके चलते पुल को पूरा कराने में कार्यदायी संस्था काफी पीछे हो गई है। इधर पुल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। कार्यदायी संस्था का कहना है कि यदि जमीन मिल जाए तो छह दिन में काम पूरा करा दिया जाएगा, क्योंकि पुल का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अब संपर्क मार्ग का काम ही शेष बचा है। पीलीभीत की ओर संपर्क मार्ग पर काम चल रहा है।
-



पुल सकरा होने के कारण आए दिन लगता है जाम


अभी जिस पुल से आवाजाही हो रही है वह काफी सकरा हैं। इस पुल से एक ओर से ही एक बार में वाहन पास हो पाते है। दिन में किसी तरह से लोग गुजर जाते हैं। रात में जाम के कारण समस्या विकराल हो जाती है। ऐसे में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। रात के समय वाहन चालकोेंं को काफी परेशानी होती है। कभी-कभी दोनों ओर से वाहनों के आने से झगड़े की आशंका भी बनी रहती है।




-
पुल निर्माण लगभग पूरा हो गया है। संपर्क मार्ग का काम चल रहा है। इसमें पूरनपुर ओर की संपर्क मार्ग के लिए जमीन न मिल पाने से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसके लिए पत्राचार किया जा रहा है।
- तरुन बनर्जी, प्रोजेक्ट मैनेजर

असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पर बनाया जा रहा नया पुल।संवाद

असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पर बनाया जा रहा नया पुल।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed