{"_id":"4c05f382fca75c465abd6a1e2a7fbaf2","slug":"hammock-vegetation-factory-suspended-license-seal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूला वनस्पति की फैक्ट्री का लाइसेंस निलंबित, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूला वनस्पति की फैक्ट्री का लाइसेंस निलंबित, सील
Pilibhit
Updated Fri, 10 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूला वनस्पति घी का दीपावली पर लिया गया नमूना जांच में फेल हो गया था। इस पर आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जौनपुर स्थित फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त कर सील कर दिया है साथ ही इसके उत्पादन, बिक्री और भंडारण पर रोक लगा दी गई है। इससे पूर्व जिला स्तर पर डीलर का लाइसेंस निलंबित कर बरेली की एजेंसी और कंपनी को नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन
जिले में मिलावटी घी की बिक्री की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली के समय अक्तूबर माह में मंडी समिति स्थित डीलर प्रमोद कुमार एंड संस के प्रतिष्ठान से झूला वनस्पति घी का नमूना लेकर जांच को भेजा था। आठ माह बाद जून में इसकी रिपोर्ट खाद्य विभाग को प्राप्त हुई थी जिसमें नमूना फेल पाया गया था। घी में मिलावट की पुष्टि होने पर विभाग ने डीलर का लाइसेंस निरस्त कर बरेली की एजेंसी समृद्धि इंटरप्राइजेज और जौनपुर के नाउपुर स्थित फैक्ट्री को नोटिस भेजा था। इस कार्रवाई के बाद आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ ने केंद्रीय अनुज्ञापन प्राधिकारी डा. मनीषा नारायण को पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर उन्होंने जौनपुर के नाऊपुर थानागद्दी स्थित झूला घी की फैक्ट्री जेवीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड का लाइसेंस निलंबित कर सील कर दिया। इसकी प्रति जिले के निरीक्षक खाद्य एवं औषाधि प्रशासन राजेश गुप्ता को भी भेजी गई है। उन्होंने बताया कि नोटिस के समय ही उन्होंने एजेंसी व डीलर से बाजार से झूला वनस्पति को वापस लेने के निर्देश दे दिए थे। उन्होंने बताया कि डीलर के लाइसेंस निलंबन पर कोर्ट से स्टे होने की जानकारी मिली है लेकिन जिले में झूला घी नहीं बिक रहा है। यदि कहीं से शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन