{"_id":"a704603568c2b8674471ccccb70192e9","slug":"gurdwara-nanaksar-drew-in-compatible-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा नानकसर में उमड़ी संगत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा नानकसर में उमड़ी संगत
Amria
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौंवे गुरु तेगबहादुर साहिब के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का भोग के साथ समापन हो गया। कीर्तन समागम में संतों ने प्रवचन भी किए।
विज्ञापन
गुरुद्वारा नानकसर में शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ शुरू किया गया था। कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को भव्य दीवान सजाया गया। इस दौरान हुए कीर्तन समागम में बिलासपुर से आए बाबा गुरुदीप सिंह, बाबा शेर सिंह, बाबा बहाल सिंह ने गुरु की महिमा का बखान किया और महापुरुषों द्वारा बताए गए सतमार्ग पर चलने का आह्वान किया। कथा वाचक सुखपाल सिंह बीए, वहीं कविश्री जत्था दलजीत सिंह खालसा सितारगंज, ढाडी जत्था सुखवीर सिंह जालंधर ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। शाम करीब पांच बजे भोग पड़ा, जिसमें तमाम संगत ने पहुंचकर मत्था टेका। इस दौरान गुरु का अटूट् लंगर भी चला। जिसमें क्षेत्र के अलावा आसपास की संगत ने भी भाग लिया।
विज्ञापन