फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   GST raid on mobile showroom, Rs 4 lakh collected on the spot

Pilibhit News: मोबाइल शोरूम पर जीएसटी छापा, मौके पर चार लाख जमा कराए

Sun, 31 May 2026 10:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 31 May 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
GST raid on mobile showroom, Rs 4 lakh collected on the spot
पूरनपुर। मोबाइल व्यापारी के प्रतिष्ठान पर जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम शनिवार रात करीब 11:30 बजे तक जांच में जुटी रही। जांच के दौरान व्यापारी 80 करोड़ रुपये के कारोबार में लगभग साढ़े तेरह करोड़ रुपये के कर दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया। टीम ने मौके पर चार लाख रुपये जमा भी किए हैं।
विज्ञापन


एसआईबी टीम ने लखनऊ से सर्च वारंट लेकर नगर के जूनियर हाईस्कूल सड़क स्थित पारस मोबाइल शोरूम पर शनिवार शाम को छापा मारा था। यह जांच देर रात करीब 11:30 बजे तक जारी रही। छापेमारी की खबर फैलते ही नगर की अधिकांश दुकानें बंद हो गईं। कुछ व्यापारी नेता भी मोबाइल कारोबारी के शोरूम पर पहुंचे। देर रात तक चली जांच में सामने आया कि कारोबारी ने 80 करोड़ रुपये के कारोबार पर कुल 24 लाख रुपये का कर अदा किया था।
विज्ञापन

व्यापारी ने साढ़े 13 करोड़ रुपये के कर का आईटीसी लाभ होने का दावा किया है। इसके लिए व्यापारी के वकील ने दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु तीन तारीख तक की मोहलत मांगी है। डिप्टी आयुक्त अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में एसआईबी टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने मौके से कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं। डिप्टी आयुक्त अनिरुद्ध सिंह की ओर से देर रात चार लाख रुपये जमा कराए गए। शोरूम के आसपास रात 10 बजे तक लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed