फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Grandfather was attacked with a shovel on his head while sleeping, he died during treatment

Pilibhit News: सोते समय दादा के सिर पर फावड़े से किए वार, उपचार के दौरान मौत

Mon, 05 Aug 2024 04:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Grandfather was attacked with a shovel on his head while sleeping, he died during treatment
न्यूरिया पुलिस ने गिरप्तार किया हत्यारोपी।स्रोत:पुलिस
पीलीभीत। संपत्ति के विवाद में झोंपड़ी में सो रहे वृद्ध के सिर पर उनके पौत्र ने फावड़े से कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप जख्मी हो गए। बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना दो अगस्त की है। न्यूरिया क्षेत्र के गांव चौड़ाखेड़ा निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पिता मुन्नालाल (72) घर के नजदीक स्थित भाई महेंद्र पाल के मकान के सामने बनी झोंपड़ी में रहते थे। दो अगस्त की रात पिता झोंपड़ी में सो रहे थे। रात करीब दो बजे पिता के चिल्लाने की आवाज आई।
विज्ञापन

परिवार वाले जब मौके पर पहुंचे तो बड़े भाई बाबूराम का पुत्र प्रदीप हाथ में फावड़ा लिए खड़ा था। चारपाई पर लहूलुहान पिता पड़े थे। इसी दौरान प्रदीप मौका पाकर वहां से भाग गया। परिवार वाले मुन्नालाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। अगले दिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद न्यूरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। फावड़े को भी बरामद कर लिया गया है।

थाना प्रभारी न्यूरिया प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने हिस्से में आ रही जमीन या उसे बेचकर रुपयों की मांग कर रहा था। ऐसा न करने पर उसने नशे की हालत में घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed