फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Governor may interact with flute industry and progressive farmers

बांसुरी उद्योग और प्रगतिशील किसानों से मुखातिब हो सकतीं हैं राज्यपाल

Mon, 22 Aug 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Governor may interact with flute industry and progressive farmers
मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसपी व अन्य अफसर। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अगले सप्ताह जिले के भ्रमण पर आ सकती हैं। अफसर तैयारियों को पूरा करने में जुटे हैं। मुस्तफाबाद और नौजल्हा में हेलिपेड बनाए जाएंगे। वहीं, चूका स्पॉट पर रात्रि विश्राम कर सकती हैं। वहां भी तैयारियां तेज हो गई हैं। वह बांसुरी उद्योग और प्रगतिशील किसानों से भी मुखातिब हो सकती हैं।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने बताया कि अभी राज्यपाल का अधिकारिक कार्यक्रम अभी नहीं आया है, लेकिन उनके संभावित कार्यक्रम के हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार राज्यपाल बूंदी भूड़ भी पहुंच सकती हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वह मीटिंग कर जन कल्याण योजनाओं की जानकारी भी ले सकती हैं, खासतौर से महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं की। इसके अलावा जिले के प्रगतिशील किसानों और एफपीओ से भी मुलाकात कर सकती हैं।
विज्ञापन

इस बाबत भी तमाम जानकारी राजभवन ने मांगी थी। पीलीभीत बांसुरी उद्योग के लिए जाना जाता है। इससे जुड़ी भी जानकारियां भेजी गईं। सूत्रों का कहना है कि बांसुरी उद्योग से जुड़े लोगों से भी राज्यपाल मुलाकात कर सकती हैं। जिले में कितने लोग इस उद्योग से जुड़े हैं और उद्योग की स्थिति क्या है? इस पर अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है। अधिकारियों ने बांसुरी उद्योग से जुड़े लोगों से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने देखीं तैयारियां
डीएम पुलकित खरे और एसपी दिनेश कुमार पी. ने मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस, चूका स्पॉट, गभिया सहराई व उच्च प्राथमिक विद्यालय नौजल्हा और हेलिपेड के लिए चिह्नित स्थानों का निरीक्षण किया। डीएफओ को गेस्ट हाउस में विद्युत व्यवस्था, पेयजल, साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देेश दिए। चूका स्पॉट पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, नावों की उपलब्धता कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed