फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Governor can visit five villages, not two

राज्यपाल अब सड़क मार्ग से आएंगी, देख सकती हैं पांच गांवों का हाल

Tue, 23 Aug 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Governor can visit five villages, not two
मुस्तफाबाद गेस्टहाउस में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराते वनकर्मी। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के भ्रमण कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। पहले उनका कार्यक्रम दो गांवों में होना था, जो अब पांच गांवों में होगा। कार्यक्रम में बदलाव की सूचना पर सोमवार को अफसरों में खलबली मची रही। अफसरों की टीम शारदा क्षेत्र के कई गांव में निरीक्षण करने को पहुंची। वह हेलिकॉप्टर से आएंगी या सड़क मार्ग से... इस पर अभी असमंजस है।
विज्ञापन

अगले सप्ताह राज्यपाल का संभावित दौरा हो सकता है। राज्यपाल पहले लखीमपुर और उसके बाद जिला पहुंचेगी। मुस्तफाबाद और नौजल्हा गांव में उनका भ्रमण होना था। दोनों जगह हेलिपैड बनाए जा रहे थे। सोमवार को राजभवन से जिला प्रशासन के पास सूचना पहुंची कि राज्यपाल अब सड़क मार्ग से आएंगी। लेकि इसके कुछ देर बाद राजभवन से यह भी सूचना आई कि हेलिपैड की तैयारी रखें। वह शारदा पार के कुछ गांव भी जाना चाहती हैं। सूत्रों का कहना है कि वह टाटरगंज, बमनपुरी और ढेहला जा सकती हैं। अफसर बदले हुए कार्यक्रम के तहत तैयारियों को मुकम्मल करने में जुट गए हैं। सोमवार को कई अफसर शारदा पार के गांव का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व प्रशासन ने व्यवस्थाओं का खींचा खाका
राज्यपाल के टाइगर रिजर्व के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर भी वन अफसरों रूपरेखा तैयार कर ली है। इसके लिए मुस्तफाबाद से लेकर चूका बीच तक तीन रेंजर समेत पचास वनकर्मियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। चूका बीच की अरण्य कुटी और वॉटर हट की व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। वहीं जंगल सफारी के भ्रमण का प्लान भी अफसरों ने शामिल किया गया है। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि सुबह और शाम की शिफ्ट में सफारी कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे मार्ग कराए जाएंगे दुरुस्त
जंगल सफारी को लेकर अफसर ने रूपरेखा तैयार कर ली है। अफसरों का कहना है कि दौरे से एक दिन पूर्व ही बरसात से जहां भी अव्यवस्था हुई है उसको दुरुस्त कराया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

‘राज्यपाल के संभावित दौरे के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव हुआ है। वह लखीमपुर से सड़क मार्ग से भी आ सकती हैं। शारदा पार के कुछ गांव भी जाने का कार्यक्रम है। बदले हुए कार्यक्रम के हिसाब से तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।’ - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed