फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Government help will no longer be available to make the girl's hands yellow

बिटिया के हाथ पीले करने को अब नहीं मिलेगी सरकारी इमदाद

Tue, 23 Aug 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Government help will no longer be available to make the girl's hands yellow
पीलीभीत। गरीब तबके की बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली इमदाद अब सरकार नहीं देगी। सरकार ने शादी अनुदान योजना पर रोक लगा दी है। साथ ही आदेश जारी किए हैं कि पूर्व में जारी बजट का आहरण न किया जाए। योजना बंद होने से हजारों आवेदक विभागों के चक्कर काट रहे हैं। उनको सिर्फ निराशा ही मिली है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग की जरूरतमंद बेटियों की शादी के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाता रहा है। ये योजना अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित की जाती थी। योजना का लाभ पाने के लिए आवेदकों को बेटी की शादी से 90 दिन पहले या 90 दिनों बाद तक ऑनलाइन आवेदन करना होता था। सत्यापन के बाद पात्र आवेदकों को सरकार की तरफ से 20-20 हजार रुपये की अनुदान राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती थी। पिछले वित्तीय वर्ष में योजना का लाभ मिला था लेकिन इस बार बजट न आने से अनुदान नहीं मिल सका। कुछ दिन पूर्व शासन ने योजना बंद करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

तीनों विभागों में हुए सैकड़ों आवेदन
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को चालू वित्तीय वर्ष पांच सौ आवेदन मिले। वहीं समाज कल्याण विभाग को एससी वर्ग में 1476 आवेदन मिले। वहीं सामान्य वर्ग में 649 आवेदन आए। बीडीओ स्तर से 72 का सत्यापन भी हुआ। वहीं पिछड़ा वर्ग में 3527 आवेदन हुए। विभाग को शासन से 51 लाख का बजट भी मिला, लेकिन बजट जारी होने के कुछ दिन बाद ही इसके आहरण पर रोक लगा दी। नए आवेदन लेने पर भी रोक लगा दी। अब शासन ने आदेश जारी किया है कि योजना के तहत आवेदन न लिया जाए। सिर्फ सामूहिक योजना के तहत ही अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘शादी योजना के तहत आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। इस बार बजट भी नहीं मिला है। अभी योजना बंद होने का अधिकारिक पत्र नहीं आया है।’
- केपी सिंह, जिला अल्पसंख्यक/पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed