फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Got the items kept on the footpath removed

Pilibhit News: फुटपाथ पर रखे सामान को हटवाया

Thu, 21 Sep 2023 11:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:33 AM IST
विज्ञापन
Got the items kept on the footpath removed
पूरनपुर में अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीन । संवाद
बैंकों के बाहर खड़ी बाइकों और अस्थायी दुकानों को भी हटाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस के साथ नगर पालिका कर्मियों ने बुधवार को नगर के स्टेशन और शेरपुर रोड पर अभियान चलाकर फुटपाथ और नालों के ऊपर रखा सामान हटवाया। शेरपुर रोड पर अस्थायी मीट की दुकानों को भी हटवा दिया गया। अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला गया।
नगर की प्रमुख सड़कों के फुटपाथ के साथ कोतवाली के समीप सड़क किनारे खोखे रखकर अतिक्रमण किया गया है। अतिक्रमण से लोगों को जाम के कारण झेलना पड़ती है। बुधवार को नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित की मौजूदगी में नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

तहसील के सामने लगे खोखे हटवाकर अभियान की शुरुआत की गई। इसके बाद स्टेशन रोड पर नाले के बाहर सड़क पर रखा सामान हटवा दिया गया। रामलीला मेला मैदान जाने वाली गली के अंदर भी नायब तहसीलदार ने सड़क पर लगी कपड़े की दुकानों को हटवा दिया। इसके बाद स्टेशन चौराहा से शेरपुर रोड पर रेलवे क्राॅसिंग तक अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर लगे फल के ठेले और सब्जी दुकानदार अभियान चलने से पहले ही दुकान समेटकर भाग गए। अभियान की जानकारी लगते ही कुछ दुकानदारों ने खुद ही नाले पर रखा सामान भी समेट लिया। स्टेशन रोड पर दो दुकानदारों से एक-एक हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। इसके अलावा होटल, कपड़ा, मोरंग और किराना दुकानदारों से 5500 रुपये जुर्माना वसूला गया। शेरपुर रोड पर सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहन स्वामियों को नायब तहसीलदार ने नोटिस भेजने के निर्देश दिए।

इसी रोड पर पुलिया के ऊपर अवैध रूप से तिरपाल मे चल रही मांस की दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। दुकान के सामान को नगर पालिका ने अपने कब्जे में ले लिया। पंजाब एंड सिंध और एचडीएफसी बैंकों के बाहर खड़ी बाइकों को भी हटवाया गया। अभियान को लेकर दुकानदारों में खलबली मची रही। हालांकि अभियान खत्म होते ही फिर से फुटपाथ पर समान सज गया। अधिशासी अधिकारी केके सोनकर ने बताया कि शुक्रवार को फिर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed