फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   goons attacked the police strangled the inspector in pilibhit

Pilibhit News: कार सवारों ने पुलिस पर किया हमला, दरोगा का गला दबाया... वर्दी फाड़ी, तीन गिरफ्तार

Mon, 11 Nov 2024 04:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Nov 2024 04:14 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर में रविवार रात चेकिंग के दौरान कार सवार युवकों ने पुलिस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दरोगा का गला दबाया और वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
goons attacked the police strangled the inspector in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर रविवार को देर रात कार सवार तीन युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। दरोगा की वर्दी फाड़ दी। आरोपियों ने सरकारी काम में बाधा डाली और दरोगा को जान से मारने की नीयत से गला दबाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि कोतवाली पुलिस की एक टीम रविवार को देर रात ईदगाह चौराहे पर गश्त कर रही थी। उसी समय शाहजहांपुर की ओर से एक कार आई। पुलिस टीम ने शक के आधार पर कार को रोका और चेक करने का प्रयास किया। कार में सवार तीनों लोग नीचे उतरे और पुलिसकर्मियों से कहने लगे कि वे लोग उनकी कार चेक करने वाले कौन हैं? 
विज्ञापन


सिपाही की करतूत: 'मेरे सामने कुर्सी पर बैठने की हिम्मत न करना...', अनुसूचित जाति के शख्स को जमीन पर बैठाया
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरोगा का गला दबाया
उक्त लोगों ने पुलिसकर्मियों से गाली गलौज की। टीम प्रभारी दरोगा अनुज कुमार को जान से मारने की नीयत से उनका गला दबा दिया। उनकी वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस टीम ने उन तीनों लोगों पर बमुश्किल काबू पाया और उन्हें कोतवाली ले आई। डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें काफी मात्रा में दवाइयां निकली। कार में सवार लोग  दवाइयां  और  गाड़ी के कागज नहीं दिखा सके। 

पुलिस ने दरोगा अनुज कुमार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव फतेहपुर खास निवासी नौशाद, अमानत हुसैन और रुकसाद अली को नामजद किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का सोमवार को चालान कर दिया है। बरामद दवाइयां और कार सीज कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed