{"_id":"57de9ec64f1c1b1a0aa823d9","slug":"going-fishing-surrounded-the-young-man-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने जा रहे युवक को घेरकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने जा रहे युवक को घेरकर पीटा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथियों संग मछली पकड़ने जा रहे जहानाबाद के युवक को गाली-गलौच का विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया गया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी रामऔतार ने बताया कि वह मछली पकड़ने के लिए चिरौरा नदी पर जा रहा था। रास्ते में मधुडांडी निवासी सुरजीत सिंह, पवन सिंह और भूप सिंह ने रोक लिया। बेवजह गाली-गलौच करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने एक राय होकर युवक की पिटाई लगा दी। साथ आए लोगों ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की तो उनको भी धमका दिया। बाद में भीड़ जमा होने पर आरोपियों ने दोबारा आने पर मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर विवेचना की जा रही है। घटना 28 अगस्त की बताई गई है।
विज्ञापन