फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   girl s father and uncle shot her lover of Lakhimpur in Pilibhit

प्यार में लखीमपुर के युवक ने खाई गोली: आधी रात इस इरादे से युवती से मिलने पहुंचा था युवक, चाचा-पिता ने पकड़ा

Sat, 17 Sep 2022 11:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 17 Sep 2022 11:01 PM IST
सार

लड़के के पिता की तहरीर पर पुलिस ने लड़की के पिता व चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हालत गंभीर होने पर युवक को बरेली रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
girl s father and uncle shot her lover of Lakhimpur in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्यार में लखीमपुर के युवक ने खाई गोली: आधी रात गया था युवती से मिलने, चाचा-पिता ने पकड़ा, दोनों के रिश्ते

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी से पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए मुदित को शुक्रवार आधी रात को प्रेम प्रसंग के चलते गोली मार दी गई। लड़की के चाचा ने गोली चलाई। लड़की युवक की रिश्तेदारी में है। हालत गंभीर होने पर मुदित को बरेली रेफर कर दिया गया है। उसके पिता की तहरीर पर लड़की के पिता व चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव इटोरा निवासी मुदित दीक्षित की रिश्तेदारी दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। शुक्रवार को वह अपनी रिश्तेदारी में आया था। आरोप है कि रात एक बजे गांव में ही दूर की रिश्तेदारी में युवती से मिलने उसके घर चला गया। आहट होने पर लड़की के पिता और चाचा जाग गए। दोनों ने युवक की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, तमंचे से मुदित को गोली भी मार दी गई। गोली मुदित के बाएं कंधे के नीचे लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। पता चलने पर मुदित के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। उसे बीसलपुर सीएचसी लेकर आया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुदित के पिता रविंद्र की तहरीर पर लड़की के पिता और चाचा के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही तमंचा बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

शादी टूटने के बाद भी मिलने पहुंचा था युवक
मुदित जिस लड़की से मिलने गया था, उससे उसकी शादी तय हो चुकी थी। लेकिन पिछले दिनों किसी कारणवश शादी टूट गई। इसके बाद भी युवक-युवती का मिलना जुलना जारी रहा। बताते हैं कि शादी दोनों के परिवार वालों की वजह से टूटी थी। लड़का-लड़की तो शादी करना चाहते थे। मुदित शादी की बात कहने के लिए ही लड़की के घर गया था।

लखीमपुर के एक युवक को उसकी रिश्तेदारी में लगने वाले दो लोगों ने गोली मारी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल व आरोपी आपस में दूर के रिश्तेदार हैं।  -मनोज कुमार यादव, सीओ बीसलपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed