फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Giant python kills jackal in paddy farm in Pilibhit

Pilibhit News: सियार को निगल रहा था विशालकाय अजगर, तभी खेत में पहुंच गए बच्चे, मच गई चीख-पुकार

Mon, 09 Oct 2023 03:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Oct 2023 03:41 PM IST
सार

गांव के पास खेत में कुछ बच्चे धान की बाली बीन रहे थे। तभी एक बच्चे की नजर अजगर पर पड़ी। अजगर सियार को जकड़े हुए था। यह देखकर बच्चे डर गए और चीखते हुए गांव की ओर दौड़ पड़े। 

विज्ञापन
Giant python kills jackal in paddy farm in Pilibhit
अजगर ने किया सियार का शिकार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में तकिया दीनारपुर ग्राम पंचायत के मौजा गौटिया के पास विशालकाय अजगर ने सियार को मार डाला। सोमवार की सुबह खेत में धान की बाली बीन गए बच्चों की नजर जब अजगर पर पड़ी तो चीख-पुकार मच गई। जानकारी होने पर ग्रामीण पहुंच गए। अजगर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे वह सियार को छोड़कर पराली में छिप गया। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। 

विज्ञापन


दीनारपुर ग्राम पंचायत के मौजा गौटिया के पास खेत में कुछ बच्चे धान की बाली बीन रहे थे। इस दौरान एक बच्चे की नजर खेत में सियार को निगल रहे अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर बच्चे घबरा गए। वह दौड़ते हुए गांव पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। इस पर काफी संख्या में ग्रामीण खेत पर पहुंच गए। विशालकाय अजगर सियार को जकड़े हुए था। उसे निगलने का प्रयास कर रहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'पति है नपुंसक': शादी के 2 साल बाद भी हूं कुंवारी, सुहागरात पर भी पास न आया वो; जेठ ने पार कीं बेशर्मी की हदें
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने अजगर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे वह रेंगता हुआ धान के खेत में छिप गया। कुछ देर बाद अजगर दोबारा मृत सियार के पास पहुंचा लेकिन ग्रामीणों के भगाने पर झाड़ियों में  घुस गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी लेकिन दोपहर तक कोई भी अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। गांव के पास अजगर देखे जाने से ग्रामीण भयभीत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed