फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Get the injured worker's death

मिल हादसे में घायल हुए मजदूर की मौत

Sat, 17 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 17 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Get the injured worker's death
मिल हादसे में घायल हुए मजदूर की मौत

विज्ञापन
चीनी मिल में मरम्मत करने के दौरान गिरकर घायल हुए मजदूर धर्मेंद्र की बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया है। तीन दिसंबर को ललित हरि चीनी मिल के ग्रेडर में ब्लास्ट होने के बाद बिल्डिंग का एक हिस्सा धराशायी हो गया था। इसके मलबे में दबकर तीन मजदूरों की मौत व आधा दर्जन गंभीर रुप से घायल हो गए थे। ब्लास्ट में ध्वस्त बिल्डिंग की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को मरम्मत कार्य में लगे मजदूर चिड़ियादाह गांव निवासी 28 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र ईश्वरी दयाल गिरकर घायल हो गए थे। उन्हें गंभीर हालत में बरेली के भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। चीनी मिल प्रबंधन सेफ्टी बेल्ट का हुक अचानक खुलने से हादसे की बात कह रहा है। शुक्रवार देर रात धर्मेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार को बरेली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। देर शाम शव घर ले जाए जाने पर परिवार में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मौत के बाद हर कोई तीन मासूम बेटियां पांव साल की संजना, तीन की सुहानी एक वर्षीय कामनी को लेकर चिंतित दिखाई दिया।

मिल प्रबंधन देगा पांच लाख
सेफ्टी बेल्ट का हुक निकल जाने से यह हादसा हो गया। मृतक मजदूर के परिवार के प्रति मिल प्रबंधन की पूरी सहानुभूति है। 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता अंतिम संस्कार के लिए दे दी गई है। मृतक के आश्रितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिल प्रबंधन जिला प्रशासन के माध्यम से देगा।
विज्ञापन

आशीष गुप्ता, जीएम (एचआर) एलएच चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed