{"_id":"66453c9aa8124b8e27042ec4","slug":"german-tourists-came-to-visit-ptr-saw-tigers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-116369-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीटीआर घूमने पहुंचे जर्मनी के सैलानी, बाघों के हुए दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीटीआर घूमने पहुंचे जर्मनी के सैलानी, बाघों के हुए दीदार
विज्ञापन
कलीनगर। पीटीआर का पर्यटन सैलानियों के लिए पहली पसंद बना हुआ है। देश के अलावा विदेशी सैलानी भी चूका बीच और जंगल की खूबसूरती को निहारने पहुंच रहे हैं। बुधवार को जर्मनी के दो सैलानियों ने सुबह की शिफ्ट में जंगल घूमा। इस दौरान दो बाघों के दीदार भी हुए।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 जून को समाप्त हो रहा है। अभी एक माह का समय शेष बचा है। अबतक 32 हजार से अधिक सैलानी पीटीआर घूमने आ चुकी है। इस बार 150 से अधिक विदेशी सैलानी भी पहुंचे हैं।
बाघों की अधिक मौजूदगी पीलीभीत टाइगर रिजर्व को अलग पहचान दिलाए है। बुधवार को जर्मनी से वोल्कमैन के साथ एक महिला सैलानी पीटीआर पहुंचीं। सुबह की शिफ्ट में जंगल सफारी का आनंद लिया। दो बार बाघ के दीदार हुए।
विज्ञापन
रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। व्यवस्थाओं के साथ नियमों का भी पालन कराया जा रहा है। गाइड और चालकों को नियम का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।