फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gau taskar

न्यूरिया रेलवे स्टेशन के पास मिले गोवंशीय पशु के अवशेष, तीन गिरफ्तार

Mon, 11 May 2020 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gau taskar
न्यूरिया। रेलवे स्टेशन से सटे खाली खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने छानबीन करने के बाद तीन तस्करों को धर दबोचा। रिपोर्ट दर्ज कर सभी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे पर रेलवे स्टेशन के पास एक गैस एजेंसी से सटे खेत में सोमवार सुबह गोवंशीय पशु के अवशेष मिले। खेत पर पहुंचे किसानों ने अवशेष देखे तो गोकशी का शोर मच गया। काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक को बुलाकर परीक्षण कराया गया। इसमें अवशेष गोवंशीय पशु के बताए गए। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी कर अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर कुछ दूरी पर दफन करा दिया। छानबीन की गई तो गोहत्या करने वालों के नाम भी पता लग गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गोमांस तस्करों को धर दबोचा। इंस्पेक्टर ने बताया कि गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन तस्कर मोहल्ला अब्दुल रहीम निवासी तौफीक, मोहल्ला खब्बापुर निवासी मुजाहिद औैर रेहान उर्फ बड़े को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। गोकशी को लेकर गहनता से पड़ताल की जा रही है। कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं, उन पर भी सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed