फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gas station owner killed in road accident

सड़क हादसे में पेट्रोल पंप मालिक की मौत 

Tue, 23 Aug 2016 11:35 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Gas station owner killed in road accident
हादसा - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
 तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही वैगनआर कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार पेट्रोल पंप मालिक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर जिरौनिया चौकी पुलिस ने बमुश्किल शव को कार से निकाला। जिसके बाद लोगों ने शव की शिनाख्त की। 
विज्ञापन

बरखेड़ा कस्बे के निवासी 53 वर्षीय उमाशंकर शर्मा का बीसलपुर रोड पर रूपपुर गांव के पास पेट्रोल पंप है। मंगलवार शाम को वह अपनी वैगनआर कार से घर के लिए निकले। हाइवे पर पौटाकलां के पास पहुंचते ही बीसलपुर की ओर से आ रहे भूसी लदे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें पंप मालिक की मौत हो गई। चालक थोड़ी दूरी पर ट्रक छोड़कर भाग निकला। राहगीरों ने कार में लहूलुहान हालत में उमाशंकर को फंसा देख सूचना पुलिस को दी। जिस पर जिरौनिया चौकी प्रभारी अभय पांडे मौके पर पहुंचे। किसी तरह कार में फंसे पंप मालिक को बाहर निकाला। मौके पर एकत्र भीड़ की मदद से शव की शिनाख्त की गई। जिसके बाद परिवारीजन सूचना मिलने पर आ गए। एसओ बरखेड़ा ओमहरि बाजपेई ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed