फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gang involved in sending people abroad with fake documents busted seven accused arrested in Pilibhit

UP News: पीलीभीत में फर्जी दस्तावेजों से विदेश भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Feb 2025 10:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Feb 2025 10:07 AM IST
सार

तराई के जनपद पीलीभीत में फर्जीवाड़ा कर युवाओं को विदेश भेजे जाने का गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गिरोह के सात जालसाजों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Gang involved in sending people abroad with fake documents busted seven accused arrested in Pilibhit
गिरोह की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र, एफडी और दस्तावेजों से युवाओं और अन्य लोगों को अवैध तरीके से विदेश भेजने के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पूरनपुर और माधोटांडा से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से फर्जी दस्तावेज और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। पूछताछ में कई अन्य नाम भी सामने आए हैं।

विज्ञापन


एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि पूरनपुर क्षेत्र में लोगों को फर्जी तरीके से विदेश भेजने के मामले में कई आइलेट सेंटर संचालकों व अन्य लोगों से पूछताछ की गई है। इसमें फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। मामले में पूरनपुर कोतवाली में मलकीत सिंह, कुलवंत सिंह निवासी ग्राम टूडा घुंघचाई, हरसिमरन सिंह निवासी सांई विहार कॉलोनी पूरनपुर, नरेंद्र पांडेय निवासी ग्राम बेहटा सनवाद थाना पुवायां, शाहजहांपुर व सिमरनजीत निवासी पकड़िया मल्लपुर थाना पुवायां शाहजहांपुर समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PMAY-U-2.0: यूपी के इस जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अब तक 30600 आवेदन, जानें अंतिम तारीख
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को इनमें पांच आरोपियों को कलीनगर मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से पांच मोबाइल, तीन लैपटॉप, 10 फर्जी मार्कशीट व 45 सौ रुपये नकद बरामद किए गए। पकड़े गए दस्तावेजों में विभिन्न छात्रों के नाम से तैयार की गईं फर्जी मार्कशीट और पास प्रमाणपत्र हैं।

50 से अधिक मार्कशीट की प्रतियां बरामद 
माधोटांडा पुलिस ने पूर्व में दर्ज रिपोर्ट के तहत मूल रूप से गुलड़िया बलकरनपुर, माधोटांडा निवासी व वर्तमान में न्यू ग्रीन मॉडर्न कॉलोनी बरेली में रह रहे मलकीत सिंह व ग्राम चंदुईया घाटमपुर थाना घुंघचाई निवासी रविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक कार, दो मोबाइल फोन, एक प्लास्टिक फाइल कवर से 50 से अधिक अंकपत्र व प्रमाण पत्र की प्रतियां बरामद हुई हैं। मोबाइल फोन में इनकी पीडीएफ भी मिली है। स्कूल व कॉलेज से भौतिक सत्यापन में अधिकांश अंकपत्र व प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed