फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ganeshotsav begins with Shobha Yatras

सज धज कर निकले गजानन

Fri, 25 Aug 2017 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Fri, 25 Aug 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
Ganeshotsav begins with Shobha Yatras
भगवान गणेश
नगर में शुक्रवार से आठ दिवसीय गणेश चतुर्थी समारोह शुरू हो गया। शुक्रवार को पहले दिन ग्वालियर से लाई गई गणेश प्रतिमा शोभा यात्रा के साथ बंगाली बाबा मंदिर से जानकी रतन मंदिर तक लाई गई। शुक्रवार से आठ दिवसीय गणेश चतुर्थी समारोह शुरू हो गया है। पहले दिन ग्वालियर से लाई गई गणेश प्रतिमा बंगाली बाबा मंदिर से शोभा यात्रा के रूप में जानकी रतन मंदिर तक पंहुचाई गई। बंगाली बाबा मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा में सबसे आगे चल रहे ठेले पर गणेश प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बैंड बाजों के साथ निकाली गई यह शोभा यात्रा प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद जानकी रतन मंदिर पर आकर समाप्त हो गई। शोभा यात्रा के दौरान आयोजन समिति का एक कार्यकर्ता रास्ते में मिलने वाले लोगों के माथे पर गुलाल का टीका लगा रहा था। जानकी रतन मंदिर में गणेश प्रतिमा को पंडित लखनलाल मिश्रा ने विधि विधान से स्थापित कर दिया है। शोभा यात्रा के साथ आयोजन समिति के प्रकाश भाऊ, राकेश बाथम, लकी मिश्रा, कन्हैया भारद्वाज, धाराजीत गुप्ता, दिलीप दुबे, वैभव सिंह और सकटेलाल कश्यप समेत अधिकांश लोग शामिल थे। आयोजन समिति के नवल किशोर ने बताया कि 26 अगस्त को जानकी रतन मंदिर में बालाजी का दरबार सजाया जाएगा। 27 अगस्त को महिला संकीर्तन होगा। 28 अगस्त को श्रीगणेश जलाभिषेक पूजन होगा। 29 अगस्त को सुंदर कांड का पाठ होगा। 30 अगस्त को भजन संध्या होगी। 31 अगस्त को फूलों की होली खेली जाएगी। एक सितंबर को गणेश चौथ विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  
विज्ञापन



पूरनपुर में शुरू हुआ गणेश चतुर्थी महोत्सव
गणेश चतुर्थी महोत्सव शुभारंभ पर नगर में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया का जयघोष करते, थिरकते श्रद्धालु चल रहे थे। शोभायात्रा नगर की प्रमुख सड़कों से होती हुई पुरानी स्टेट बैंक के समीप एक बारात घर में समाप्त हुई। शोभायात्रा के साथ नगर में पांच दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। 29 को विसर्जन यात्रा और विशाल भंडारे के साथ समारोह का समापन होगा। महाराष्ट्र मित्र मंडल और सर्राफा संघ के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी महोत्सव के शुभारंभ पर शुक्रवार को मोहल्ला चौक स्थित सर्राफा बाजार से नगर में भव्य शोभायात्रा निकली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई माधोटांडा रोड स्थित एक बारात घर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शंकर-पार्वती, श्रीकृष्ण-सुदामा और एक वाहन पर गणेश जी की प्रतिमा और उसके पीछे श्रद्धालु भजन कीर्तन करते चल रहे थे। इसके अलावा शोभायात्रा में शामिल कई श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया आदि के जयघोष के साथ थिरकते चल रहे थे। अमोल मराठा, पुनीत पांडेय, गनेश मराठा, रामचंद्र मराठा, सतीश मराठा, आशीष रस्तोगी, नरेश वर्मा, सुशील वर्मा, अखलेश गुप्ता, संजय गुप्ता, संदीप खंडेलवाल, दिनेश वर्मा आदि थे। अमोल मराठा ने बताया कि माधोटांडा रोड स्थित एक बाजार में शुक्रवार से समारोह का शुभारंभ किया गया। पहले दिन भूमि पूजन हुआ, शोभायात्रा निकाली गई। शाम को भजन गायक अश्वनी ने भजन प्रस्तुत किए। समारोह में पहले दिन ही भारी भीड़ रही। उन्होंने बताया कि 29 को हवन, मूर्ति विसर्जन यात्रा के साथ समारोह का समापन होगा।   
विज्ञापन


शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ जन्माष्टमी मेला 
गांव खनंका में शुक्रवार से पांच दिवसीय वार्षिक जन्माष्टमी मेला शुरू हो गया है। शुक्रवार को पहले दिन गांव में आकर्षक झांकियों के साथ मेले की शोभा यात्रा निकाली गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव खनंका में पांच दिवसीय वार्षिक जन्माष्टमी मेला होता है। उसी क्रम में शुक्रवार से पांच दिवसीय जन्माष्टमी मेला शुरू हो गया है। शुक्रवार को पहले दिन गांव में आकर्षक झांकियों के साथ मेले की शोभा यात्रा निकाली गई। मेला स्थल से शुरू हुई शोभा यात्रा में चल रहे ट्रैक्टर ट्रालियों पर भगवान श्रीकृष्ण, बलराम, शंकर, पार्वती, कंस और ग्वाल वालों की आकर्षक झांकियां सजाई गई थी। रास्तें में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। पूरे गांव में घूमने के बाद शोभा यात्रा मेला स्थल पर आकर समाप्त हो गई। शोभा यात्रा के साथ आयोजन समिति के कार्यकर्ता चल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed