फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Games Josh showing Republic Day celebrated

खेलों में जोश दिखाकर मनाया गणतंत्र दिवस

Wed, 27 Jan 2016 11:32 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 27 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Games Josh showing Republic Day celebrated
देश के प्रति श्रद्घा और कृतज्ञता प्रदर्शित करने का दिन गणतंत्र दिवस मंगलवार को पूरे उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर जिले भर के स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में इस मौके पर विशेष साइकिल रेस का आयोजन हुआ। मंजू और बाबू जबकि दौड़ प्रतियोगिता में कविता व वसीम ने बाजी मारी। 10 किलोमीटर साइकिल रेस के बालिका वर्ग में मंजू, कविता शर्मा एवं प्रगति सिंह को जबकि बालक वर्ग में बाबू बक्श, सईद एवं रजनीश को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। 800 मीटर दौड़ की बालिका वर्ग में कविता माया व काजल और बालक  वर्ग में वसीम, विपिन व प्रमेंद्र पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य  अतिथि चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने किया।
विज्ञापन

पूरनपुर। पीपुल्स अवेयरनेस सोशल सोसायटी के तत्वावधान में हुई क्रास कंट्री रेस में पलिया के दिनेश ने पहला, बरेली के जितेंद्र सिंह ने दूसरा, बरेली के ही आरिफ खां ने तीसरा स्थान मिला।  रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में  टीम जगतियापुर पहले और टीम मुझाकलां ने दूसरा स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगर के डायमंड क्लब और इमरान एंड पार्टी संयुक्त प्रथम विजेता घोषित किए गए। जबकि शादाब एंड पार्टी ने दूसरा, तौहीद एंड ग्रुप ने तीसरा स्थान पाया।  वेेट लिफ्टिंग में एमएफ डब्लू के अरशद मियां विजेता घोषित किए गए।  निर्णायक मंडल में मास्टर हसमुद्दीन खान, मास्टर रईस अहमद, मास्टर अरशद  हुसैन, मास्टर चांद मियां थे। संचालन मास्टर रेहान रजा खान ने और शाहिद खान ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरशद खां, बसपा जिलाध्यक्ष हरीराम  गौतम, सुन्नी उलमा कौंसिल के राष्ट्रीय महासचिव हाफिज नूर अहमद रजा अजहरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी, अकरम अंसारी, राजिश खां, अंबर खां,  हाजी लाडले, अब्दुल्ला ग्रुप के साजिद, तौफीक अहमद कादरी, डॉ. सुशांत हलधन,  नोमान अली वारसी, महेश आजाद आदि थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed