फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Function 145 teachers The honored

समारोह में 145 शिक्षकों को किया सम्मानित

Mon, 07 Sep 2015 12:11 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 07 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Function 145 teachers The honored
छात्र संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में हुए शिक्षक सम्मान समारोह में 145 शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

शहर के एक बैंक्वेट हॉल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को हुए सम्मान समारोह का शुभारंभ एडीएम अजयकांत सैनी ने दीप जलाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षक ही सही मायनों में राष्ट्र निर्माता होते हैं। शिक्षक ही छात्र को उसका लक्ष्य निर्धारण कर मंजिल तक पहुंचने की राह दिखाते हैं। रोटरी क्लब के अध्यक्ष सीए संजय अग्रवाल ने जीवन में अनुशासन व समय का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राजेंद्र कश्यप ने शिक्षकों का सम्मान करने व जीवन में संघर्षों से मुकाबला करते हुए आगे बढने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सौरभ सक्सेना, राजीव राय, रेखा परिहार, आशीष जैसवार, राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने भी विचार रखे। इससे पूर्व शिक्षक करुणा शंकर शुक्ला, सुरेशचंद्र शर्मा, डॉ. संध्या तिवारी, डॉ. अमित सक्सेना, रविंद्र शर्मा, मीरा सक्सेना, अजय सक्सेना, सुनीता त्रिपाठी, नजमा बेगम, गौस फातिमा, नत्थोदेवी, शांतीदेवी, प्रतिभा मिश्रा समेत करीब 145 शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संचालन पश्चिमी उत्तरप्रदेश प्रभारी अभिषेक पांडेय ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सतीश शर्मा, अमन अवस्थी, आदित्य पाठक, अमित कुमार, अनुभव सक्सेना, प्रभा यादव, निर्भय गुप्ता, शिवम शर्मा, अंकुर मौर्य, आकाश राठौर, शिवम पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed