{"_id":"611e9e438ebc3e79ab5ba6cf","slug":"fsda-pilibhit-news-bly45688208","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने सात सैंपल लिए, दो दुकानदारों को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने सात सैंपल लिए, दो दुकानदारों को दिया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सामग्री की दुकानों पर छापा मारकर अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को टिकरी, बीसलपुर और बिलसंडा में टीम ने मिठाई और दाल समेत सात सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विशेष अभियान के तहत बृहस्पतिवार को अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष बाबू यादव, राम मिलन राना, महेंद्र प्रताप सिंह के साथ टिकरी माफी में मनोज मिष्ठान भंडार पर पांच किलो लड्डू खराब पाए गए, जिन्हें नष्ट कराया गया। सचिन गुप्ता मिष्ठान भंडार से पांच किलो जलेबी, दो किलो पेड़ा नष्ट कराया। रजिस्ट्रेशन चस्पा नहीं था। जवाब भी संतोषजनक नहीं मिला। इस पर नोटिस जारी किया गया।
बीसलपुर में अवधेश कुमार मिष्ठान भंडार पर छापामार कर साफ सफाई और डस्टबिन नहीं मिलने पर नोटिस दिया। बालाजी मिठाई एंड रेस्टोरेंट से सोनपपड़ी का सैंपल लिया। इसके अलावा बिलसंडा में जय दुर्गा किराना स्टोर से अरहर दाल का सैंपल लिया। शिवम मिष्ठान भंडार से खोवा और ईशू मिष्ठान भंडार से पनीर का सैंपल लिया।
विज्ञापन
अभिहीत अधिकारी ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।