फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fraud of 9,500 under the pretext of paying an electricity bill.

Pilibhit News: बिजली बिल जमा करने के नाम पर 9500 रुपये की धोखाधड़ी

Fri, 20 Mar 2026 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 9,500 under the pretext of paying an electricity bill.
गजरौला। खुद को बिजली विभाग का लाइनमैन बताकर एक युवक ने एडवोकेट से 9500 रुपये ठग लिए। आरोपी ने ऑनलाइन भुगतान कराने के बाद फर्जी बिल रसीद भेज दी। शिकायत करने पर धमकी दी गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम कुवरपुर निवासी नंद किशोर एडवोकेट ने एसपी के निर्देश पर गजरौला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 17 दिसंबर 2025 को वह दोपहर के समय अपनी भाभी राधा देवी और अपने मुंशी के पिता लालता प्रसाद के बिजली बिल से संबंधित कार्य के लिए विद्युत विभाग जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान उनके कचहरी स्थित चैंबर पर अतुल नाम का एक परिचित युवक पहुंचा, जो कैंच गांव का निवासी है। उसने खुद को विद्युत विभाग का लाइनमैन बताते हुए बिजली बिल से संबंधित वेबसाइट पर जांच करने की बात कही। आरोप है कि अतुल ने राधा देवी का 5200 रुपये और लालता प्रसाद का 4300 रुपये का बिल जमा कराने की बात कहकर कुल 9500 रुपये अपने मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसने व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी बिल रसीद भी भेज दी, इससे भरोसा और बढ़ गया। हालांकि, बाद में जब वास्तविक स्थिति की जांच की गई, तो पता चला कि संबंधित बिल जमा ही नहीं किए गए हैं। इस पर जब एडवोकेट ने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया और गाली-गलौज के साथ धमकी देने लगा। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed