{"_id":"a834d28b6698224f727d4846a468e715","slug":"four-turned-and-16-acres-sharda-ground-capacitance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार झाले और 16 एकड़ जमीन शारदा में समाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार झाले और 16 एकड़ जमीन शारदा में समाई
Hazara
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा का जलस्तर बढ़ने से राहुलनगर में कटान शुरू हो गया है, वहीं इससे सटी मजदूर बस्ती निशाने पर है। नदी के इस ताजा कटान से अब तक नदी किनारे खेतों में बने चार झाले (कच्चे मकान) और ग्रामीणों की करीब 16 एकड़ जमीन लहलहाती फसल के कट कर शारदा में समा चुकी है।
विज्ञापन
बारिश के समय शारदा नदी के किनारे बसे गांव में प्रति वर्ष कटान से भारी तबाही होती है। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ों एवं क्षेत्र में हो रही बारिश से शारदा नदी का जलस्तर भी कुछ बढ़ा चल रहा है। ट्रांस शारदा क्षेत्र में नदी का रुख बुधवार से राहुलनगर की ओर हो गया है। इससे गांव निवासी रामवृक्ष, संग्राम, तेजनरायन और रामदास के खेतों में बने कच्चे मकान के साथ ही रामसुगम की डेढ़ एकड़, आत्मा की एक, महेश की डेढ़, तेजनरायन की ढाई, नंदराम की तीन, झींगुर, सुदर्शन व राजकुमार की एक-एक, और रामवृक्ष व संग्राम की 3-3 एकड़ जमीन शारदा नदी में समा चुकी है। राहुल नगर में कटान के साथ ही पड़ोस में स्थित मजदूर बस्ती अब शारदा नदी के निशाने पर है। जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द यहां बचाव कार्य शुरू नहीं कराया गया तो काफी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विधायक ने की बांध बनवाने की मांग
पीलीभीत। राहुलनगर में हो रहे कटान और मजदूर बस्ती की ओर शारदा का रुख होने की जानकारी पर पूरनपुर विधायक पीतमराम एवं ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर गांव की सुरक्षा के लिए मार्जिनल बांध बनवाने की मांग की है। डीएम को भेजे पत्र में विधायक ने कहा है कि राहुलनगर में तेजी से कटान हो रहा है, जिससे गांव में भय व्याप्त है। इसे रोकने को फौरी तौर पर इंतजाम करने को भी किया गया है। इसके अलावा क्षेत्र निवासी परमजीत सिंह, सुशांत, बसुदेव कुंडू, विमल, महादेव गाईन, भारतेंदु सिंह आदि ने भी डीएम को पत्र भेज कर कटान रोकने को अविलंब बचाव कार्य शुरू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन