फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four trains and a bus service have been started from Shahjahanpur to Prayagraj

माघ मेला 2026 : शाहजहांपुर से प्रयागराज के लिए चार ट्रेनें, रोडवेज बस सेवा भी शुरू

Sun, 04 Jan 2026 02:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Jan 2026 02:11 PM IST
सार

प्रयागराज के माघ मेला-2026 में जाने वालों के लिए रेलवे और रोडवेज ने इंतजाम विशेष इंतजाम किए हैं। परिवहन निगम ने प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू की है, साथ ही चार ट्रेनें भी प्रयागराज के लिए जा रही हैं।

विज्ञापन
Four trains and a bus service have been started from Shahjahanpur to Prayagraj
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन।

विस्तार

प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो गया है। संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए शाहजहांपुर जिले से बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। काफी संख्या में लोग अपने वाहन से रवाना होते हैं, जबकि कई लोग रेलवे व रोडवेज की बसों का सहारा लेते हैं। माघ मेले के लिए परिवहन निगम ने बस सेवा शुरू की है। केंद्र अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि एक बस दोपहर 12 बजे व दूसरी शाम को सात बजे रवाना हो रही है। शुरुआत में अभी ज्यादा सवारी नहीं मिल रही हैं, लेकिन आने वाले दिनों में संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 
वहीं दूसरी ओर प्रयागराज के लिए चार ट्रेनें भी जा रही हैं। रात में दस बजे आने वाली 14230 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में सवारियों की भरमार है। इसमें वेटिंग चल रही है। 14308 संगम एक्सप्रेस 7:05 बजे, त्रिवेणी एक्सप्रेस दोपहर 12:38 बजे और 14242 नौचंदी एक्सप्रेस रात 1:58 बजे आती है। ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू कर दिए गए हैं। हालांकि, प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को छोड़कर बाकी ट्रेनों में वेटिंग नहीं है। 
विज्ञापन


माघ मेले के लिए 80 बसें मांगीं
शाहजहांपुर डिपो से 80 बसों की माघ मेले के लिए मांग की गई हैं। इनमें दस बसों को भेज दिया गया है। इन बसों को लंबे रूट से हटाया गया है। एआरएम के अनुसार, शेष बसें भी जल्द ही भेजी जाएंगी। पर्याप्त बसें होने के चलते यात्रियों को दिक्कत नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed