फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four injured after entering house over property dispute

Pilibhit News: संपत्ति विवाद में घर में घुसकर हमला, चार घायल

Wed, 28 Jan 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 28 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Four injured after entering house over property dispute
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर महिला और उसके बेटों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला करने की घटना सामने आई है। मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम रूपपुर कमालू निवासी मधुरानी ने बताया कि उसके सगे चाचा सूरज पाल से संपत्ति को लेकर विवाद न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव के ही बीनू, शानू, कल्लू, अंकित और आलोक उसके चाचा के कहने पर लगातार दर्ज वाद वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इसी रंजिश में 23 जनवरी की शाम करीब छह बजे सभी आरोपी घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर जब उसके पुत्र सुभाष, विपिन और कमल बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई पर अमल किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed