{"_id":"6980e8de60851c66a504f322","slug":"four-accused-of-an-inter-state-gang-involved-in-cheating-people-in-the-name-of-providing-jobs-arrested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153001-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार
Mon, 02 Feb 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
ठगी करने वाले चार लोग गिरफ्तार। संवाद
अमरिया (पीलीभीत)। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो लाख रुपये नकद और बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। गिरोह के तार गुजरात और लखनऊ तक फैले बताए जा रहे हैं।
पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि गिरोह के सदस्य खुद को विभागीय अधिकारी बताकर बेरोजगार युवाओं को विश्वास में लेते थे और उनसे मोटी रकम वसूलते थे। ठगी को असली दिखाने के लिए आरोपियों की ओर से फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, आईडी कार्ड और सेवा पुस्तिका तक तैयार कर दी जाती थी।
इतना ही नहीं, कुछ युवाओं को फर्जी ज्वाइनिंग दिखाकर उनके खातों में कुछ महीनों तक वेतन भी भेजा गया, जिससे किसी को शक न हो। थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने शनिवार को दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश कुमार निवासी बांदा, हाल निवासी पीलीभीत। मोहम्मद मोहसिन व शोएब निवासी मोहल्ला भूरे खां पीलीभीत और रामा यादव निवासी गोरखपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद मोहम्मद मोहसिन के घर से पुलिस ने दो लाख रुपये नकद बरामद किए। मोहसिन पूर्व में डूडा विभाग के संविदा कर्मी पद से बर्खास्त हो चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शिवशंकर मिश्रा (गुजरात) पंकज जायसवाल (लखीमपुर) और सरोज मौर्य (लखनऊ) के साथ मिलकर इस पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। पुलिस भागे हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामा यादव शातिर किस्म का अपराधी है। इसके खिलाफ गोरखपुर के विभिन्न थानों में जालसाजी और मारपीट की कई रिपोर्ट दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 467 और 411 की बढ़ोतरी करते हुए सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।