फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Former MLA Pitamram said - only daughter-in-law will handle my political legacy

पूर्व विधायक पीतमराम बोले- पुत्रवधू ही संभालेगी मेरी सियासी विरासत

Wed, 29 Dec 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Pitamram said - only daughter-in-law will handle my political legacy
पीलीभीत। खुद को सपा के पूर्व विधायक के परिवार का सदस्य बताने वाले एक शख्स ने उनकी राजनीतिक विरासत संभालने का दावा ठोका तो पूरनपुर के पूर्व सपा विधायक पीतमराम को प्रेसवार्ता करनी पड़ गई। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व खुद के साथ मेरा नाम जोड़कर मेरी विरासत पर दावा कर रहे हैं। ऐसे लोगों से मेरा कोई वास्ता नहीं है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और मेरी पुत्रवधू आरती महेंद्र असली हकदार हैं। अगर कोई इसके बाद भी मेरे नाम का दुरुपयोग करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से दो और पूरनुपर क्षेत्र से वह एक बार विधायक रहे हैं। अब तक पांच बार विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक ने कहा कि पुत्रवधू आरती महेंद्र 2015 में सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं। अब स्वास्थ्य कारणों के चलते राजनीतिक विरासत मेरी पुत्रवूध संभालेंगी। हमारे लंबे राजनीतिक अनुभव का उन्हें संरक्षण मिलेगा। वह पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट के लिए आवेदन कर चुकी हैं। एक ठेकेदार ने सपा हाईकमान के समक्ष मेरे नाम का दुरुपयोग कर टिकट के लिए आवदेन किया है, मगर मेरा न तो उससे कोई रिश्ता है और न ही उससे पहचान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed