फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Former minister paid dues with interest for applying less stamp

जमीन खरीद में कम लगाया स्टांप, पूर्व मंत्री को ब्याज सहित चुकाना पड़ा बकाया

Wed, 24 Aug 2022 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Former minister paid dues with interest for applying less stamp
पीलीभीत। बीसलपुर के पूर्व विधायक और बसपा सरकार में मंत्री रहे अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू द्वारा जमीन खरीद में कम स्टांप शुल्क अदा करने का मामला सामने आया है। मामला डीएम कोर्ट में चला। पूर्व मंत्री ने समाधान योजना में बकाया स्टांप शुल्क ब्याज सहित अदा भी कर दिया है।
विज्ञापन

मामला सितंबर 2018 का है। अनीस अहमद ने शाहजहांपुर हाईवे पर जमीन खरीदी थी। इसकी कुल मालियत एक करोड़, 10 लाख, 26 हजार रुपये पर पांच लाख, 51 हजार, 300 रुपये का स्टांप शुल्क अदा किया गया था। बाद में तहसीलदार बीसलपुर की जांच में पाया गया कि सर्किल रेट के हिसाब से जमीन की कुल मालियत एक करोड़, 45 लाख, 27 हजार रुपये है।
विज्ञापन

इसके हिसाब से सात लाख, 26 हजार, 350 रुपये स्टांप शुल्क अदा होना चाहिए था, लेकिन बैनामे में 5,51,300 रुपये का ही स्टांप शुल्क अदा किया गया। यानि एक लाख, 75 हजार, 50 रुपये का स्टांप शुल्क कम दिया गया। मामला डीएम कोर्ट में चला। इस पर फैसला इसी साल जुलाई में हुआ। समाधान योजना में पूर्व मंत्री ने बकाया स्टांप सौ रुपये के टोकन के साथ अदा किया। इसमें एक लाख, 23 हजार, 442 रुपये ब्याज सहित कुल दो लाख, 98 हजार, 572 रुपये अदा किए गए। इसके बाद मामले का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीस अहमद खां द्वारा जमीन खरीद में कम स्टांप शुल्क चुकाया गया था। उन्होंने समाधान योजना के तहत बकाया स्टांप शुल्क ब्याज सहित जमा कर दिया है। मामला निस्तारित हो गया है। -पुलकित खरे, डीएम

बैनामे के वक्त जितना स्टांप बताया गया था उतना लगाया था। बाद में कम स्टांप की बात कही गई, जिस पर डीएम के निर्देेश पर धनराशि जमा करा दी गई। प्रकरण समाप्त हो गया है। -अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed